क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड? जानिए ChatGPT कैसे बनाएं 80 के दशक की अपनी तस्वीर
क्या है खबर?
80s AI फोटो ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग अपनी आज की तस्वीरों को ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से 1980 के दशक की फोटो में बदल रहे हैं। इसमें चेहरा और पहचान को बनाए रखते हुए कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो का पूरा अंदाज बदला जाता है। यह है कि तस्वीर सिर्फ पुराने फिल्टर जैसी नहीं दिखती, बल्कि AI उसे उस दौर की असली फिल्म कैमरा फोटो बना देता है।
तरीका
कैसे बनाएं रेट्रो पोर्ट्रेट?
इस ट्रेंड को आजमाने के लिए ChatGPT में नई बातचीत शुरू करें और प्लस बटन दबाकर अपनी साफ फोटो अपलोड करें।
इसके बाद लिखें कि तस्वीर को 1980 के दशक में खींची गई असली फोटो जैसा बनाना है। साथ में कपड़े, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी, बैकग्राउंड और लाइटिंग की जानकारी दें।
चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग और पहचान बरकरार रखने के लिए भी साफ निर्देश दे सकते हैं। इससे तस्वीर को मनचाहा रेट्रो अंदाज देना आसान होगा।
स्टाइल
चुन सकते हैं अलग-अलग 80s स्टाइल
यूजर्स अपनी तस्वीर को पुराने बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, इंडियन फैमिली फोटो, कॉलेज पोर्ट्रेट या ग्लैमरस फैशन शूट जैसे अलग-अलग अंदाज में बदल सकते हैं।
बेहतर नतीजे के लिए प्रॉम्प्ट में उस समय के कपड़े, हेयरस्टाइल और फोटो की जगह के बारे में विस्तार से बताना जरूरी है।
अगर पहला नतीजा पसंद नहीं आए, तो दोबारा निर्देश देकर हेयरस्टाइल, आउटफिट, बैकग्राउंड, रोशनी या फिल्म ग्रेन में बदलाव कराया जा सकता है।
लुक
असली पुरानी फोटो जैसा बनाएं लुक
तस्वीर को ज्यादा असली दिखाने के लिए एनालॉग फिल्म ग्रेन, हल्का कलर फेडिंग और सॉफ्ट फोकस जैसे इफेक्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
हालांकि, जरूरत से ज्यादा स्क्रैच, सीपिया टोन या नकली रेट्रो इफेक्ट तस्वीर को बनावटी बना सकते हैं। इसलिए प्रॉम्प्ट में नैचुरल फिल्म टेक्सचर रखने की बात कही जा सकती है।
तस्वीर तैयार होने के बाद इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं और दोस्तों को भी पोर्ट्रेट बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।