Loading...
स्नैप के नए AI चश्में में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?
स्नैप के नए AI चश्में में फीचर्स

स्नैप के नए AI चश्में में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Sep 17, 2026
02:55 pm

क्या है खबर?

स्नैपचैट की कंपनी स्नैप ने अपने नए स्पेक्स ऑगमेंटेड रियलिटी चश्मे बाजार में उतार दिए हैं। इनकी कीमत 2,195 डॉलर रखी गई है। लॉस एंजिल्स में हुए लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी ने चश्मे के साथ 'स्पेक्स इंटेलिजेंस' नाम की AI सेवा भी पेश की है। यह तकनीक यूजर की गतिविधियों और जरूरतों को समझकर आगे की मदद का अनुमान लगाती है। कंपनी इन्हें सिर्फ चश्मा नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम और मनोरंजन का नया साधन बता रही है।

काम

स्मार्ट चश्मे से होंगे कई काम

नए स्पेक्स चश्मे से ब्लूटूथ के जरिए फोन कॉल रिसीव की जा सकती है।

यूजर स्पॉटिफाई पर गाने सुनने, फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ यूट्यूब तथा HBO मैक्स का कंटेंट भी देख सकेंगे। इसमें डिस्प्ले मौजूद है, इसलिए खरीदारी के दौरान शॉपिफाई पर सामान के तीन आयामी मॉडल देखना संभव होगा।

चश्मा तुरंत भाषा बदलने, डिजिटल व्हाइटबोर्ड पर विचार लिखने और अलग-अलग कामों में मदद करने की सुविधा भी देता है।

खेल

खेल और मनोरंजन का भी इंतजाम

स्पेक्स में खेल और मनोरंजन से जुड़े कई विकल्प जोड़े गए हैं।

यूजर दूसरे व्यक्ति के साथ शतरंज, पिंग पोंग, बैटलशिप और डोमिनोज जैसे डिजिटल गेम खेल सकते हैं। किताब पढ़ते समय जरूरी लाइन को सेव करना, हाइलाइट करना या पढ़ी गई जगह पर निशान लगाना भी संभव है।

चश्मा ध्यान लगाने के लिए मेडिटेशन सेशन देता है और डिजिटल डीजे बनने का विकल्प भी मौजूद है। खेलों में बास्केटबॉल के लिए खास इंटरैक्टिव अनुभव मिलेगा।

ADVERTISEMENT

अन्य

कारोबार में भी इस्तेमाल होंगे स्पेक्स

स्नैप इन चश्मों का इस्तेमाल कंपनियों और कर्मचारियों के लिए भी करना चाहती है।

इसके लिए सेल्सफोर्स, अमेजन और एनवीडिया के साथ साझेदारी की गई है। कर्मचारी अपनी नजर के सामने कोड, निर्देश या किसी सामान की जानकारी देख सकेंगे।

स्टोर में किसी वस्तु का स्टॉक मौजूद है या नहीं, यह पता करने में भी मदद मिलेगी। कैमरा चालू होने पर जलने वाली एलईडी प्राइवेसी का संकेत देगी। स्पेक्स इंटेलिजेंस आईफोन, मैक और चश्मे पर चलेगा।

ADVERTISEMENT