Loading...
AC के रिमोट में ड्राई, कूल और फैन मोड़ का क्या मतलब है?
बहुत से लोग इनका मतलब नहीं जानते और हर समय कूल मोड चलाते हैं

AC के रिमोट में ड्राई, कूल और फैन मोड़ का क्या मतलब है?

Sep 16, 2026
08:54 pm

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) चलाते समय रिमोट पर कई मोड दिखाई देते हैं। इनमें ड्राई, कूल और फैन मोड सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। इन तीनों का काम अलग होता है और सही मोड चुनने से कमरे का तापमान और बिजली की खपत प्रभावित हो सकती है। बहुत से लोग इनका मतलब नहीं जानते और हर समय कूल मोड चलाते हैं। ऐसे में इन मोड का आसान मतलब समझना जरूरी है।

#1

ड्राई मोड कमरे की नमी घटाता है

ड्राई मोड का इस्तेमाल कमरे की हवा में मौजूद ज्यादा नमी कम करने के लिए किया जाता है।

इस मोड में AC हवा ठंडा करने के साथ उसकी नमी भी खींचता है। इससे कमरा चिपचिपा महसूस नहीं होता और मौसम आरामदायक बनता है। बारिश या उमस वाले दिनों में यह मोड ज्यादा उपयोगी रहता है।

हालांकि, बहुत गर्म मौसम में ड्राई मोड कमरे को कूल मोड जितना ठंडा नहीं कर पाता है।

#2

कूल मोड कमरे को ठंडा करता है

कूल मोड AC का सामान्य और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मोड है।

इसमें AC कमरे की गर्म हवा को ठंडा करके बाहर की गर्मी निकालता है और ठंडी हवा अंदर भेजता है। जब कमरे का तापमान ज्यादा हो, तब यह मोड उपयोगी रहता है।

इसमें तापमान अपनी जरूरत के अनुसार 24 से 26 डिग्री के बीच रखा जा सकता है। इससे आराम भी मिलता है और बिजली की बचत भी हो सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

फैन मोड में सिर्फ हवा चलती है

फैन मोड में AC का कंप्रेसर बंद रहता है और केवल अंदर लगा पंखा चलता है।

इससे कमरे में हवा का प्रवाह बना रहता है, लेकिन तापमान कम नहीं होता। इस मोड का इस्तेमाल तब किया जा सकता है, जब कमरा पहले से ठंडा हो और सिर्फ हवा चलानी हो।

फैन मोड में बिजली की खपत कूल मोड की तुलना में कम होती है। हालांकि, इससे नमी भी कम नहीं होती और ठंडक पैदा नहीं होती।

ADVERTISEMENT