Loading...
मानसून में गैजेट्स को खराब होने से बचाना है? ये सस्ते सामान आ सकते हैं काम
कई बार थोड़ी सी लापरवाही भी महंगे नुकसान की वजह बन जाती है

मानसून में गैजेट्स को खराब होने से बचाना है? ये सस्ते सामान आ सकते हैं काम

Jul 21, 2026
09:13 pm

क्या है खबर?

मानसून के मौसम में नमी, बारिश का पानी और बिजली के उतार-चढ़ाव से स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार थोड़ी सी लापरवाही भी महंगे नुकसान की वजह बन जाती है। हालांकि, कुछ सस्ते एक्सेसरीज की मदद से इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। इनमें से ज्यादातर सामान एक हजार रुपये से भी कम कीमत में आसानी से बाजार में मिल जाते हैं।

#1

फोन को बारिश से बचाने के लिए वॉटरप्रूफ पाउच रखें

अगर आप रोजाना बारिश में बाहर निकलते हैं, तो फोन के लिए वॉटरप्रूफ पाउच काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

इसकी कीमत आमतौर पर 150 से 500 रुपये के बीच होती है। यह फोन, पावर बैंक और छोटे कैमरे को पानी से सुरक्षित रखता है।

खास बात यह है कि पाउच के अंदर रहते हुए भी फोन की टच स्क्रीन आसानी से काम करती रहती है और जरूरत पड़ने पर कॉल या पेमेंट भी किए जा सकते हैं।

#2

स्पाइक गार्ड से बचाएं लैपटॉप और दूसरे उपकरण

बारिश के मौसम में बिजली गिरने या अचानक वोल्टेज बढ़ने से लैपटॉप, चार्जर, राउटर और टीवी जैसे उपकरण के खराब होने का बहुत खतरा होता है।

ऐसे में स्पाइक गार्ड या सर्ज प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है। इसकी कीमत करीब 300 से 900 रुपये तक होती है।

यह अतिरिक्त वोल्टेज को रोककर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान से बचाता है और महंगे रिपेयर का खर्च भी कम कर सकता है।

ADVERTISEMENT

#3

नमी से बचाने के लिए मॉइस्चर एब्जॉर्बर का करें इस्तेमाल

मानसून में नमी बंद रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

कैमरे के लेंस पर फंगस, हार्ड ड्राइव में जंग और चार्जर या केबल खराब होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में सिलिका जेल या मॉइस्चर एब्जॉर्बर बॉक्स उपयोगी साबित होते हैं।

इनकी कीमत 200 से 600 रुपये तक होती है और इन्हें कैमरा, बैटरी या अन्य गैजेट्स के साथ रखने से नमी का असर काफी कम किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT