Loading...
वॉलमार्ट ने लॉन्च किए AI शॉपिंग टूल, अब ग्राहक की ओर से खरीदारी करेंगे एजेंट
वॉलमार्ट ने लॉन्च किए AI शॉपिंग टूल

वॉलमार्ट ने लॉन्च किए AI शॉपिंग टूल, अब ग्राहक की ओर से खरीदारी करेंगे एजेंट

Oct 22, 2026
11:49 am

क्या है खबर?

दिग्गज अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने ऐसे नए टूल पेश किए हैं, जिनकी मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ग्राहक की ओर से सामान खोजने से लेकर खरीदारी पूरी करने तक का काम कर सकेगा। कंपनी का मकसद ऑनलाइन खरीदारी में AI की बढ़ती भूमिका के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना है। यह कदम अमेजन की रणनीति से अलग है, जिसने अपने प्लेटफॉर्म पर बाहरी AI एजेंटों की पहुंच सीमित करने की कोशिश की है।

काम

ग्राहक तय कर सकेंगे खरीदारी की सीमा

वॉलमार्ट अगले महीने एजेंट प्रोफाइल नाम का फीचर शुरू करेगा।

सके जरिए ग्राहक अलग-अलग AI एजेंटों को खरीदारी की अनुमति दे सकेंगे और उनके खर्च पर सीमा तय कर पाएंगे। जरूरत पड़ने पर किसी खरीदारी के लिए पहले मंजूरी लेना भी जरूरी बनाया जा सकेगा।

ग्राहक AI एजेंट से किए गए ऑर्डर को अपनी बाकी खरीदारी से अलग देख सकेंगे। इसके अलावा, वे किसी भी समय एजेंट की खरीदारी करने की अनुमति वापस ले सकेंगे।

दूसरे असिस्टेंट

दूसरे AI असिस्टेंट भी कर सकेंगे खरीदारी

वॉलमार्ट ने एजेंट गेटवे नाम का एक नया प्लेटफॉर्म भी पेश किया है।

इसके जरिए ChatGPT, गूगल जेमिनी और मेटा म्यूज जैसे AI असिस्टेंट सीधे वॉलमार्ट और सैम्स क्लब की सेवाओं से जुड़ सकेंगे। इससे ग्राहक इन असिस्टेंट की मदद से उत्पाद खोजने और खरीदारी पूरी करने का काम कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, इस व्यवस्था में ग्राहक का नियंत्रण बना रहेगा और AI एजेंट को भुगतान कार्ड की जानकारी तक पहुंच नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

सुविधा

सभी वॉलमार्ट ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

कंपनी ने कहा है कि नए टूल सभी वॉलमार्ट खाताधारकों के लिए उपलब्ध होंगे।

इनका इस्तेमाल करने के लिए वॉलमार्ट प्लस की सदस्यता लेना जरूरी नहीं होगा। वॉलमार्ट के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले AI एजेंटों को रोका भी जा सकेगा।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुविधाओं से AI के जरिए खरीदारी करने के तरीके पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ सकता है। इससे ऑनलाइन खरीदारी में AI असिस्टेंट की भूमिका और मजबूत होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT