एंडुरा-X दोबारा उपयोग होने वाले स्पेसप्लेन के लिए आयोजित करेगी ड्रॉप टेस्ट
विजयवाड़ा की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी अंडूरा-X अगले महीने एक बड़े परीक्षण की तैयारी कर रही है। कंपनी 25 किलोमीटर की ऊंचाई से एक हाई-ऑल्टीट्यूड बैलून का इस्तेमाल कर अपने प्रायोगिक वाहन को नीचे छोड़ेगी।
इसका मकसद अंतरिक्ष के बेहद करीब की परिस्थितियों में यह देखना है कि वाहन दोबारा वायुमंडल में आते समय कैसा प्रदर्शन करता है। 2028 तक स्पेसप्लेन के पहले पुन: प्रवेश (रीएंट्री) मिशन की तैयारी के लिए यह एक अहम कदम होगा। इसे ADM-01 या ARES ड्रॉप मिशन 1 नाम दिया गया है।
एकत्र किया जाएगा उड़ान डाटा
आगामी परीक्षण का मकसद उड़ान से जुड़ा डाटा इकट्ठा करना है, ताकि ARES सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से धरती पर लौट सके।
ARES 100 किलोग्राम तक पेलोड ले जाने में सक्षम है।
यह कैंसर के इलाज से जुड़ी रिसर्च को तेज करने के साथ-साथ ज्यादा शुद्ध सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने का रास्ता भी खोलेगा।
यह विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी होगी। अंडूरा-X को कई वेंचर कैपिटल समूहों का साथ मिल रहा है, जो इसकी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहायक हैं।