Loading...
अमेरिका में वैक्यूम रोबोट पर भी लग सकता है प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर बढ़ीं चिंताएं
अमेरिका में वैक्यूम रोबोट पर भी लग सकता है प्रतिबंध

अमेरिका में वैक्यूम रोबोट पर भी लग सकता है प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर बढ़ीं चिंताएं

Jul 30, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

अमेरिका दूसरे देशों में बने रोबोट पर प्रतिबंध लगा रहा है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ-साथ रोबोट वैक्यूम क्लीनर जैसे दूसरे स्मार्ट रोबोटिक उपकरणों पर भी प्रतिबंध लगा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इस तरह के रोबोट खरीदने वाले ग्राहकों के साथ-साथ इन्हें बनाने और बेचने वाली कई कंपनियों पर भी बड़ा असर पड़ सकता है और पूरे रोबोट उद्योग में नई अनिश्चितता का माहौल भी बन सकता है।

नियम

किन रोबोट पर लागू हो सकते हैं नए नियम?

अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने ऐसे रोबोटिक उपकरणों की एक श्रेणी तय की है, जो अपने आसपास के माहौल को समझ सकते हैं, अपने आप चल सकते हैं और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ काम करते हैं।

इस परिभाषा में कई नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर भी शामिल हो सकते हैं।

यही वजह है कि इन उत्पादों पर भी नए नियम लागू होने की संभावना जताई जा रही है जिससे कई कंपनियों की भविष्य की योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

मंजूरी

नई बिक्री के लिए लेनी पड़ सकती है मंजूरी

इस नियम से अमेरिका में पहले से बिक रहे रोबोट वैक्यूम पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि, भविष्य में लॉन्च होने वाले नए मॉडल को बाजार में उतारने से पहले कंपनियों को विशेष मंजूरी या छूट लेनी पड़ सकती है।

चूंकि अधिकतर रोबोट वैक्यूम अमेरिका के बाहर बनाए जाते हैं, इसलिए इस फैसले का असर कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कारोबार पर पड़ सकता है और नए उत्पादों की लॉन्चिंग में भी देरी होने की आशंका है।

ADVERTISEMENT

असर

सुरक्षा और कारोबार दोनों पर पड़ेगा असर

अपने आप घर का नक्शा तैयार करने और घूमने वाले रोबोटिक उपकरणों को संभावित सुरक्षा जोखिम के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, मौजूदा रोबोट वैक्यूम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से सुरक्षा के साथ-साथ रोबोट बनाने वाली कंपनियों और ग्राहकों दोनों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है और आने वाले समय में नियमों में और बदलाव भी संभव माने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT