Page Loader
अपनी भाषा में करें फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, बस करें ये काम
अब अपनी भाषा में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करें।

अपनी भाषा में करें फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, बस करें ये काम

Aug 20, 2022
07:38 pm

क्या है खबर?

भारत के अलावा विदेशों में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दोनों ही ऐप यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम अंग्रेजी भाषा में ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अब अपनी सुविधा के अनुसार यूजर्स अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए है। आइए जानें, फेसबुक और इंस्टाग्राम में अपनी मनपसंद भाषा को कैसे सेट करें।

#1

एंड्रॉयड फोन पर फेसबुक में भाषा बदलने का तरीका

फेसबुक में भाषा बदलने के लिए सबसे पहले फेसबुक ऐप को ओपन करें। अब स्क्रीन के राइट साइड में दिख रही तीन होरिजेंटल लाइन पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और सेटिंग एंड प्राइवेसी ऑप्शन को चुनें। अब फिर से आपको सेटिंग ऑप्शन दिखेगा, उस पर जाएं और भाषा विकल्प को चुनें। अब यहां पर आपको कई तरह की भाषा दिखाई देंगी, जिसमें से आप अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते हैं।

#2

एंड्रॉयड फोन पर इंस्टाग्राम में भाषा बदलने का तरीका

सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें। अब स्क्रीन के नीचे दाएं कोने में प्रोफाइल पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन के राइट साइड में दिख रहीं तीन होरिजेंटल लाइन पर क्लिक करें। यहां से आप सेटिंग ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद अकाउंट विकल्प पर क्लिक करें। नीचे की तरफ थोड़ा स्क्रॉल करें और भाषा को चुनें। यहां पर आपको कई तरह की भाषा दिखाई देंगी, जिसमें से अपनी मनपसंद भाषा को चुन सकते हैं।

#1

आईफोन पर फेसबुक में भाषा बदलने का तरीका

फेसबुक की भाषा बदलने के लिए अपने आईफोन पर फेसबुक ऐप ओपन करें। अब स्क्रीन के बॉटम कॉर्नर पर स्थित मैन्यू आइकन पर जाकर क्लिक करें। इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और सेटिंग एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें। अब सेटिंग पर जाएं और भाषा विकल्प को चुनें। अब यहां पर आपको फोन की स्क्रीन में कई तरह की भाषा दिखाई देंगी। यहां से आप अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते हैं।

#2

आईफोन पर इंस्टाग्राम में भाषा बदलने का तरीका

भाषा बदलने के लिए अपने आईफोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें। अब स्क्रीन के बॉटम कॉर्नर पर स्थित प्रोफाइल आइकन पर जाएं इसके बाद स्क्रीन के राइट साइड में दिख रहीं तीन होरिजेंटल लाइन पर क्लिक करें। यहां से आप सेटिंग ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद अकाउंट विकल्प पर क्लिक करें। नीचे की तरफ थोड़ा स्क्रॉल करें और भाषा को चुनें। यहां पर आपको कई तरह की भाषा दिखाई देंगी, जिसमें से अपनी मनपसंद भाषा को चुन सकते हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बता दें, इन तरीकों से आप वेब ब्राउजर में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम की भाषा बदल सकते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप जिस डिवाइस पर भाषा का बदलाव करेंगे, उसका असर दूसरे डिवाइस की भाषा पर नहीं पड़ेगा।