LOADING...
एंड्रायड ऑटो के गूगल मैप्स में किए कई बदलाव, जानिए क्या मिलेंगे फायदे 
एंड्रायड ऑटो के गूगल मैप्स को अपडेट किया गया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

एंड्रायड ऑटो के गूगल मैप्स में किए कई बदलाव, जानिए क्या मिलेंगे फायदे 

Sep 28, 2024
10:19 am

क्या है खबर?

दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने गाड़ियों में मिलने वाले एंड्रायड ऑटो के लिए अपने गूगल मैप्स ऐप को अपडेट किया है। इसमें किए गए सुधार से वाहन कार चालकों को लेन बदलने में आसानी होगी। नए अपडेट में एंड्रॉयड ऑटो मैप्स में अब डिवाइडर के साथ बड़े और अधिक दूरी वाले तीर के संकेत का नया डिजाइन मिलेगा। यह उपलब्ध लेन की संख्या और आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली सही लेन का स्पष्ट दृश्य प्रदान करेगा।

फायदा 

समय और पैसा दोनों बचगें

इससे पहले यूजर्स को शेयर की गई लोकेशन के साथ जटिल राजमार्ग पर लेने बदलने और अनजान शहर की सड़कों पर गूगल मैप्स के माध्यम से गाड़ी चलाने में मुश्किल होती थी। नए डिजाइन किए गए संकेतों से यूजर आसानी से लेन बदल सकेंगे और सही सड़क का चयन कर पाएंगे। इस अपडेट से न केवल कार चालकों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि बार-बार स्क्रीन पर भी नहीं देखना पड़ेगा और यह दुर्घटना की संभावन को भी कम करेगा।

तरीका 

अपने आप मिलेगा यह अपडेट

इस सुविधा के लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा और इसे फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट सर्वर-साइड पर होने के कारण ऑटोमैटिक रूप से आपके एंड्रॉयड ऑटो डिवाइस पर मिल सकता है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका गूगल मैप्स और एंड्रॉयड ऑटो ऐप अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा गूगल मैप्स अपडेट में इमर्सिव व्यू और नॉर्थ अमेरिकन चार्जिंग स्टैंडर्ड (NACS) सपोर्ट सहित कई और भी सुधार किए हैं।

बदलाव 

इमर्सिव व्यू से मार्ग की सही मिलेगी जानकारी 

इमर्सिव व्यू: यह अपडेट ट्रैफिक सिमुलेशन और स्थलों के समावेश के साथ आपके मार्ग का एक नया 3D मानचित्र बनाता है। इससे आपको यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग को बेहतर ढंग से समझने और योजना बनाने में मदद मिलती है। NACS सपोर्ट: यह सुविधा टेस्ला के अलावा दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के लिए है। यह एंड्रॉयड ऑटो बीटा वर्जन पर अधिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए सपोर्ट देता है, जिससे आस-पास ज्यादा EV चार्जर ढूंढने में मदद मिलेगी।