Page Loader
एंड्राॅयड फोन के लिए उपलब्ध हुआ अपडेटेड फाइंड माय डिवाइस ऐप, मिलेगा यह फायदा 
गूगल ने एंड्राॅयड फोन के लिए अपडेटेड फाइंड माय डिवाइस ऐप पेश की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

एंड्राॅयड फोन के लिए उपलब्ध हुआ अपडेटेड फाइंड माय डिवाइस ऐप, मिलेगा यह फायदा 

Mar 15, 2025
10:59 am

क्या है खबर?

दिग्गज टेक कंपनी गूगल का अपडेटेड फाइंड माय डिवाइस ऐप ज्यादातर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। ऐप को पिछले सप्ताह नए फीचर्स के साथ पेश करने की घोषणा की गई थी। इस बदलाव के साथ अब यह आपके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को खोजने की सुविधा देता है, जो आपके साथ अपनी लोकेशन शेयर करते हैं। यह ठीक गूगल मैप की तरह काम करता है, जो लोगों तक पहुंचने के लिए आपको राह दिखाता है।

उपयोग 

दोहरा काम करेगी यह ऐप 

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल मैप्स में दोस्तों और परिवार के सदस्यों की ओर से शेयर की गई लोकेशन के माध्यम से उन तक पहुंचने का एक तरीका पहले से ही मौजूद है। अब फाइंड माय डिवाइस ऐप एंड्राॅयड फोन में दोहरा काम करता है, जिससे एक ही स्थान पर डिवाइस और लोगों दोनों को ढूंढना आसान हो जाता है। यह मैप iOS पर गूगल मैप्स से शेयर किए गए दोस्तों की लोकेशन भी दिखाता है।

तरीका 

इस तरह कर सकते हैं नए फीचर का उपयोग

एंड्रॉयड पर ऐप में आप नए 'पिपुल' टैब पर टैप करके उन सभी लोगों के स्थान देख सकते हैं, जिन्होंने आपको लोकेशन शेयर की है। आप एक टैब पर जाकर यह देख सकते हैं कि आप किसके साथ अपनी लाेकेशन शेयर कर रहे हैं और आपको किसी के साथ अपनी लोकेशन शेयर करने की अवधि बदलने जैसे विकल्प देता है। इसका इंटरफेस ऐपल के फाइंड माय ऐप जैसा है, जिसमें ऊपर नक्शा और नीचे डिवाइस या लोग हैं।