Loading...
उबर ने की हजारों चालकों की जानकारी चोरी होने की पुष्टि, जानिए क्या है मामला
उबर के सिस्टम से डाटा चोरी की जानकारी सामने आई है

उबर ने की हजारों चालकों की जानकारी चोरी होने की पुष्टि, जानिए क्या है मामला

Nov 14, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

उबर ने अक्टूबर में कंपनी के एक टेक प्रोवाइडर के यहां हुए डाटा ब्रीच के दौरान चालकों की निजी जानकारी और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी चोरी होने की पुष्टि की है। कैलिफोर्निया सहित अमेरिका के कई राज्यों के अटॉर्नी जनरल को भेजे नोटिस में उसने बताया कि 9 अक्टूबर को उसे अपने टेक प्रोवाइडर से जानकारी मिली कि हैकर्स ने सिस्टम में सेंध लगाकर कुछ इंटरनल क्रेडेंशियल्स चुरा लिए हैं। इनका इस्तेमाल डाटा तक पहुंचने के लिए किया गया।

सूचना 

कंपनी ने दी चालकों को सूचना 

डाटा चोरी के बाद उसने प्रभावित चालकों को सूचित करना शुरू कर दिया कि उनकी निजी जानकारी सर्विस प्रोवाइडर के पास स्टोर थी।

टेकक्रंच के अनुसार, यह सर्विस प्रोवाइडर फायरवर्क्स AI है, जो डेवलपर्स को ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल तक पहुंचने और उनका उपयोग करने की सुविधा देता है।

उसने पिछले महीने डाटा ब्रीच की जानकारी दी थी, जिसमें हैकर्स ने उनके ग्राहकों की जानकारी चुरा ली थी। इसमें बिलिंग डाटा और कुछ निजी AI डाटासेट भी शामिल थे।

पुष्टि 

नोशन ने भी डाटा चोरी की पुष्टि

ऑनलाइन प्रोडक्टिविटी स्टार्टअप नोशन ने पुष्टि की है कि फायरवर्क्स हैक में उसका डाटा भी चोरी हो गया था।

उबर प्रवक्ता ने बताया, "चालकों को भेजे गए नोटिस हमारे एक थर्ड-पार्टी वेंडर फायरवर्क्स से जुड़ी एक सुरक्षा घटना के संबंध में हैं। इस वेंडर के पास उबर के कुछ डाटा का एक्सेस था।"

उसने प्रभावित ग्राहकों की संख्या नहीं बताई है, वहीं फायरवर्क्स के प्रवक्ता ने अपने कुछ सिस्टम में अनधिकृत पहुंच से जुड़ी सुरक्षा समस्या की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENT