LOADING...
UAE ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध
UAE ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

UAE ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

Jun 18, 2026
09:24 pm

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। UAE ऐसा कदम उठाने वाला पहला अरब देश बन गया है। नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही उसे चला सकेंगे। यह फैसला बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदार डिजिटल इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

समय

सोशल मीडिया कंपनियों को मिला 12 महीने का समय

UAE सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए 12 महीने का समय दिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म को कम उम्र के यूजर्स की पहचान करनी होगी और उनके अकाउंट बंद करने होंगे। अगर कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सरकार चेतावनी देने, जुर्माना लगाने या जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म की सेवाओं को आंशिक या पूरी तरह बंद करने का अधिकार भी रखेगी।

पाबंदी

बच्चों पर कई ऑनलाइन गतिविधियों की पाबंदी

नए नियम सिर्फ अकाउंट बनाने तक सीमित नहीं हैं। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को पोस्ट करने, कमेंट करने, कंटेंट शेयर करने, सार्वजनिक समूहों में शामिल होने और खुले ऑनलाइन चैनलों में भाग लेने की भी अनुमति नहीं होगी। हालांकि, 15 साल या उससे अधिक उम्र के किशोर तय सुरक्षा नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए कंपनियों को प्रभावी आयु सत्यापन व्यवस्था भी लागू करनी होगी।

Advertisement

नियम

दुनिया के कई देश भी सख्त नियमों

UAE का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब दुनियाभर में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है। मानसिक स्वास्थ्य, साइबर बुलिंग, नुकसानदायक कंटेंट और अधिक स्क्रीन टाइम को देखते हुए कई देश सख्त नियम बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगा चुका है। वहीं, ब्रिटेन, कनाडा, मलेशिया और कई यूरोपीय देश भी ऐसे नियमों पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement