Loading...
मस्क के 'एक्स' के बीच फिर लौटा ट्विटर, स्टार्टअप ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म
मस्क के 'एक्स' के बीच फिर लौटा ट्विटर

मस्क के 'एक्स' के बीच फिर लौटा ट्विटर, स्टार्टअप ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

Aug 27, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क द्वारा ट्विटर का नाम बदलकर एक्स किए जाने के करीब चार साल बाद ट्विटर नाम फिर चर्चा में है। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित एक स्टार्टअप ऑपरेशन ब्लूबर्ड ने ट्विटर.नाउ नाम से नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि ट्विटर नाम से जुड़ी कुछ बौद्धिक संपदा अब इस्तेमाल के लिए उपलब्ध थी। हालांकि, प्लेटफॉर्म शुरू करने के फैसले के बीच स्टार्टअप और एक्स कॉर्पोरेशन के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा है।

पहचान

2022 में मस्क ने बदली थी पहचान

मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी का नाम एक्स कर दिया था।

इसके बाद प्लेटफॉर्म की पुरानी नीली चिड़िया वाली पहचान भी हटा दी गई। ऑपरेशन ब्लूबर्ड ने इसी बदलाव को अपने लिए एक अवसर माना। स्टार्टअप के सह-संस्थापक स्टीफन कोट्स पहले ट्विटर में जनरल काउंसल रह चुके हैं।

कंपनी के मुताबिक, लॉन्च से पहले उन्होंने कई महीनों तक इंतजार किया, ताकि पुराने ब्रांड से जुड़े अधिकारों की स्थिति साफ हो सके।

विवाद

एक्स कॉर्पोरेशन से चल रहा कानूनी विवाद

ऑपरेशन ब्लूबर्ड का दावा है कि एक्स कॉर्पोरेशन ने ट्विटर, ट्वीट और पुराने चिड़िया वाले लोगो से जुड़े कुछ ट्रेडमार्क अधिकार छोड़ दिए थे।

दूसरी तरफ, एक्स कॉर्पोरेशन ने स्टार्टअप के खिलाफ मुकदमा किया और उसके प्लेटफॉर्म को रोकने की मांग की। अप्रैल, 2026 में सुनवाई के दौरान अमेरिकी जज ने शुरुआती तौर पर माना था कि ट्वीट और चिड़िया वाले लोगो पर एक्स के दावे छोड़े जा चुके हैं।

हालांकि, अंतिम लिखित आदेश अभी नहीं आया है।

ADVERTISEMENT

खासियत

ट्विटर.नाउ में क्या मिलेगा खास?

नया प्लेटफॉर्म पुराने ट्विटर को दोबारा बनाने के बजाय अलग तरीके से सोशल मीडिया अनुभव देने का दावा कर रहा है।

कंपनी के अनुसार, यहां पोस्ट के साथ भरोसे से जुड़े संकेत और जानकारी देने वाले फीचर होंगे। यूजर्स अपने फीड में दिखाई देने वाली सामग्री पर ज्यादा नियंत्रण रख सकेंगे। प्लेटफॉर्म में शुरुआती एक्सेस शुरू हो गया है।

ऑपरेशन ब्लूबर्ड ने साफ किया है कि ट्विटर.नाउ का एक्स कॉर्पोरेशन या मौजूदा एक्स प्लेटफॉर्म से कोई संबंध नहीं है।

ADVERTISEMENT