ट्विटर ने लॉन्च किया ट्वीटडेक का नया वर्जन, सिर्फ वेरीफाइड यूजर्स कर सकेंगे उपयोग
क्या है खबर?
ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए ट्वीटडेक ऐप का एक नया वर्जन लॉन्च किया है।
यूजर्स 30 दिनों के बाद ट्वीटडेक के नए वर्जन का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन यह सुविधा केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स (वेरीफाइड यूजर्स) के लिए होगी।
ट्विटर ने कहा कि पुराने ट्वीटडेक से सेव किये गए सभी सर्च और वर्कफ्लो को नए वर्जन में पोर्ट किया जाएगा।
नए ट्वीटडेक का उपयोग करने वाले यूजर्स के पास अपने कॉलम को इंपोर्ट करने का भी विकल्प मिलेगा।
ट्वीटडेक
ट्वीटडेक क्या है?
ट्वीटडेक ट्विटर यूजर्स के लिए एक सोशल मीडिया डैशबोर्ड ऐप है, जो यूजर्स को कई अकाउंट्स से ट्वीट करने की अनुमति देती है।
नए वर्जन के साथ यूजर्स स्पेस, वीडियो डॉकिंग, पोल और सभी कंपोजर फंक्शन का उपयोग कर सकेंगे।
अभी तक ट्विटर यूजर्स इस ऐप का उपयोग फ्री में कर पा रहे थे, लेकिन अब इसका उपयोग करने के लिए उन्हें ब्लू सब्सक्रिप्शन के रूप में भुगतान करना होगा।