
ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा?
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क के विवाद के कारण उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X के करीब 22 अरब डॉलर (लगभग 1,900 अरब रुपये) के सरकारी अनुबंध खतरे में हैं।
मस्क ने ट्रंप की टैक्स और खर्च नीति की आलोचना की थी, जिसके बाद ट्रंप ने मस्क पर हमला बोला और अनुबंध खत्म करने की धमकी दी।
मस्क ने जवाब में कहा है कि वह नासा के लिए ड्रैगन यान की सेवाएं बंद करना शुरू कर सकते हैं।
आशंका
नासा की योजनाएं हो सकती हैं प्रभावित
स्पेस-X का ड्रैगन यान फिलहाल अमेरिका का इकलौता यान है, जो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) तक ले जाता है। इसे बंद करने से नासा को बड़ा नुकसान होगा।
नासा की प्रवक्ता ने इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि एजेंसी राष्ट्रपति के लक्ष्य पूरे करने के लिए निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
अगर अनुबंध रद्द होते हैं तो अमेरिका की अंतरिक्ष प्रगति रुक सकती है।
तनाव
ट्रंप-मस्क टकराव से बढ़ा तनाव
पहले मस्क और ट्रंप के बीच अच्छे रिश्ते थे, जिससे मस्क को अंतरिक्ष से जुड़ी नीतियों में फायदा मिला।
हालांकि, अब ट्रंप ने मस्क के करीबी इसाकमैन को नासा प्रमुख की दौड़ से हटा दिया है। ट्रंप अब चंद्रमा मिशन को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि मस्क का ध्यान मंगल मिशन पर है।
इस बदलाव से मस्क की योजनाएं रुक सकती हैं और उनका असर अंतरिक्ष की दुनिया में थोड़ा कम हो सकता है।
विवाद
मस्क और ट्रंप के बीच असल विवाद क्या है?
दोनों के बीच विवाद ट्रंप की आर्थिक नीति की मस्क द्वारा आलोचना से शुरू हुआ। ट्रंप ने इसे व्यक्तिगत हमला मानते हुए मस्क की कंपनियों के सरकारी अनुबंध खत्म करने की बात कही।
मस्क ने इसके जवाब में एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप की नीतियों का मजाक उड़ाया और ड्रैगन यान बंद करने की धमकी दे दी।
यह विवाद अब सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक भी बन गया है, जो अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम को सीधे प्रभावित कर सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें मस्क का पोस्ट
In light of the President’s statement about cancellation of my government contracts, @SpaceX will begin decommissioning its Dragon spacecraft immediately pic.twitter.com/NG9sijjkgW
— Elon Musk (@elonmusk) June 5, 2025