Loading...
ट्रंप ने AI के खतरों की चिंताओं को किया खारिज, कहा- धीमी नहीं होगी रफ्तार
डोनाल्ड ट्रंप AI की दौड़ में चीन से पीछे नहीं रहना चाहते

ट्रंप ने AI के खतरों की चिंताओं को किया खारिज, कहा- धीमी नहीं होगी रफ्तार

Sep 14, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े जोखिमों के कारण इसके विकास की रफ्तार धीमी करने की मांग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकरा दिया है। वे चीन के साथ होड़ में इसकी गति को कम नहीं करना चाहते हैं। आयरलैंड में डूनबेग गोल्फ कोर्स के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हालांकि, कुछ गार्डरेल्स (नियंत्रण के उपाय) संभव हैं लेकिन वॉशिंगटन को इस क्षेत्र में अपना अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व बनाए रखने की जरूरत है।

प्रतिस्पर्धा 

AI की दौड़ में चीन से पीछे रहने का डर 

ट्रंप ने कहा, "देखिए, हम AI के मामले में चीन से आगे हैं और सच कहूं तो मैं इसे ऐसे ही बनाए रखना चाहता हूं क्योंकि जो AI की दौड़ में आगे रहेगा, वही जीतेगा।"

आगे कहा, "हम सुरक्षा के उपाय कर सकते हैं, बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि कई नकारात्मक ताकतें ऐसी बातें उठा रही हैं, जिन्हें नहीं उठाया जाना चाहिए और वे ऐसी बातें कर रही हैं, जो असल में होंगी ही नहीं।"

चिंता 

कंपनियां जता रहीं ये चिंता 

अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी तब आई जब एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने एक लेख में खतरों के बारे में चेतावनी दी।

'वी मस्ट पेस द फ्रंटियर' लेख में अमोदेई ने लिखा, "हमें AI मॉडल की क्षमताओं को बेहतर बनाने की रफ्तार धीमी करनी होगी। तरक्की फिर भी तेज लगेगी और हमें मिले समय का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा।"

OpenAI के सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क ने भी उनकी बातों का समर्थन किया है।

ADVERTISEMENT