ट्रंप ने हुआंग के मंच से AI की चिंताओं को बताया अफवाह, चीन पर लगाया आरोप
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। जहां OpenAI के सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई जैसे AI प्रमुख इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं ट्रंप का मानना है कि AI मानवता के लिए कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO जेंसेन हुआंग की बात बीच में रोककर इसको लेकर अपनी बात रखी।
टोका
हुआंग फोन कर रखी AI पर बात
लॉस एंजिल्स में हुए 'ऑल-इन समिट' के दौरान जब हुआंग स्टेज पर एक लाइव पैनल में शामिल थे, तब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया।
हुआंग ने स्टेज पर ही इसका जवाब दिया और ट्रंप को स्पीकरफोन पर डाल दिया, जिससे वे सीधे दर्शकों से बात कर सके।
ट्रंप ने AI पर हो रही बहस का जिक्र करते हुए कहा कि केवल चीन ही इस बात से खुश होगा कि अमेरिकी कंपनियां अपना विकास धीमा कर दें।
प्रतिक्रिया
AI के कब्जे वाली चिंता पर यह कहा
ट्रंप ने भविष्य में एडवांस्ड AI मॉडल की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले कुछ सालों में AI डाटा सेंटर उतने ही जरूरी हो सकते हैं, जितना कि तेल।
साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति ने AI की सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर भी बात की।
उन्होंने समझाया, "रोबोट दुनिया पर कब्जा नहीं करने वाले हैं और ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। AI बाकी दुनिया पर कब्जा नहीं करेगा। यह सब बस एक अफवाह है।"