Loading...
TRAI ने 'नेटवर्क अनुभव' प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, जानिए क्या होगा इसका फायदा 
TRAI ने 'नेटवर्क अनुभव' प्लेटफॉर्म पेश किया है

TRAI ने 'नेटवर्क अनुभव' प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, जानिए क्या होगा इसका फायदा 

Nov 05, 2026
07:21 am

क्या है खबर?

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'नेटवर्क अनुभव' लॉन्च किया है, जो उपभोक्ताओं को मोबाइल के प्रदर्शन की जांच करने में सक्षम बनाता है। इस पोर्टल पर उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए नेटवर्क टेस्ट के नतीजे और TRAI के स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट से मिली जानकारी एक इंटरैक्टिव डैशबोर्ड पर उपलब्ध है। उपभोक्ता अलग-अलग जगहों पर इंटरनेट स्पीड के आंकड़ों की तुलना कर सकते हैं और अनसॉलिसिटेड कमर्शियल कम्युनिकेशन (UCC) से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

मकसद 

क्या है इस प्लेटफाॅर्म को बनाने का मकसद?

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य टेलीकॉम सेवाओं से जुड़ी जानकारी को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों तरह के यूजर्स के लिए अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में नेटवर्क के अनुभव को समझा जा सके।

साथ ही यह टेलीकॉम ऑपरेटर्स और नियामक को ऐसा डाटा उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें अपने नेटवर्क की निगरानी करने और उसमें सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

इसमें TRAI के 'माईस्पीड' और 'माईकॉल' ऐप्स से इकट्ठा की गई नेटवर्क संबंधी जानकारी शामिल हैं।

तरीका 

ऐसे काम करेगा यह पोर्टल 

'माईस्पीड' का इस्तेमाल इंटरनेट कनेक्टिविटी को मापने के लिए किया जाता है, जबकि 'माईकॉल' का उपयोग वॉयस कॉल की क्वालिटी को मापने के लिए होता है।

यह नया प्लेटफॉर्म इन जानकारियों को भौगोलिक आधार पर दिखाता है, जिससे यूजर यह देख सकते हैं कि किसी खास लोकेशन, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और टेक्नोलॉजी के हिसाब से नेटवर्क कैसा काम कर रहा है।

उपभोक्ता नेटवर्क कवरेज के दावों पर निर्भर रहने के बजाय सबमिट किए टेस्ट के नतीजों को देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT