Loading...
बार-बार चार्ज करने से हैं परेशान? ऐसे बढ़ाएं फोन की बैटरी लाइफ
रोजाना इस्तेमाल के साथ बैटरी की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है

बार-बार चार्ज करने से हैं परेशान? ऐसे बढ़ाएं फोन की बैटरी लाइफ

Sep 29, 2026
08:33 am

क्या है खबर?

अगर आपके एंड्रॉयड फोन की बैटरी दोपहर तक तेजी से कम हो जाती है, तो कुछ आसान बदलाव इसे लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकते हैं। स्क्रीन की ज्यादा रोशनी, बैकग्राउंड में चलते ऐप और गलत चार्जिंग आदतें बैटरी पर असर डालती हैं। इसके अलावा, लगातार 100 प्रतिशत तक चार्ज करना भी लंबे समय में बैटरी की क्षमता घटा सकता है। इसलिए रोजाना इस्तेमाल के साथ बैटरी की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।

#1

स्क्रीन की सेटिंग बदलें

बैटरी बचाने के लिए सबसे पहले स्क्रीन की सेटिंग बदलें।

ब्राइटनेस जरूरत के हिसाब से रखें और ऑटो या एडैप्टिव ब्राइटनेस चालू कर दें। स्क्रीन टाइमआउट को करीब 30 सेकंड पर रखने से इस्तेमाल खत्म होने के बाद डिस्प्ले जल्दी बंद हो जाएगा।

अगर फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है, तो जरूरत न होने पर इसे 60Hz पर कर सकते हैं। डार्क मोड भी इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर OLED स्क्रीन वाले फोन में यह और जरुरी है।

#2

चार्जिंग का तरीका बदलें

फोन की बैटरी लंबे समय तक अच्छी रखने के लिए चार्जिंग की आदत बदलना जरूरी है।

कोशिश करें कि बैटरी को बार-बार पूरी तरह खत्म न होने दें और हर बार 100 प्रतिशत तक चार्ज करने से भी बचें। करीब 80 प्रतिशत तक चार्ज करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर चार्जिंग लिमिट का विकल्प है, तो उसे चालू करें।

फोन को चार्ज करते समय ज्यादा गर्म होने से बचाएं और जरूरत न होने पर फास्ट चार्जिंग कम इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENT

#3

ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप देखें

अगर बैटरी फिर भी जल्दी खत्म हो रही है, तो फोन की बैटरी सेटिंग में जाकर देखें कि कौन से ऐप सबसे ज्यादा पावर इस्तेमाल कर रहे हैं।

जो ऐप जरूरत से ज्यादा बैटरी लेते हैं, उनके बैकग्राउंड इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है। जरूरत न होने पर ऐसे ऐप को स्लीप या डीप स्लीप में डालें।

अगर इसके बाद भी बैटरी तेजी से गिरती है, तो बैटरी हेल्थ जांचें। खराब स्थिति होने पर बैटरी बदलवाने पर विचार करें।

ADVERTISEMENT