LOADING...
टिम कुक ने आर्टेमिस II टीम को दी बधाई, आईफोन से ली तस्वीरों को सराहा
टिम कुक ने आर्टेमिस II टीम को सफल अभियान की बधाई दी है

टिम कुक ने आर्टेमिस II टीम को दी बधाई, आईफोन से ली तस्वीरों को सराहा

Apr 11, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने आर्टेमिस II के चालक दल को उनके सफल मिशन और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के लिए बधाई दी है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों की अद्भुत अंतरिक्ष फोटोग्राफी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आईफोन फोटोग्राफी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। कुक ने नासा और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चंद्र मिशन के दौरान ली गई पृथ्वी और चंद्रमा की आकर्षक तस्वीरों के लिए आभार व्यक्त किया।

तस्वीर 

कौनसे मॉडल से ली गई थी तस्वीरें?

नासा ने चंद्र मिशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इनमें से कुछ तस्वीरें आईफोन 17 प्रो मैक्स से ली गई थीं। सभी तस्वीरों में सबसे चर्चित तस्वीर कमांडर रीड विजमैन की थी, जिसमें वह ओरियन की खिड़की से बाहर देख रहे थे। तस्वीर में पृथ्वी अंतरिक्ष के अंधेरे में एक हल्के नीले गोले के रूप में दिखाई दे रही थी। बताया जाता है कि यह तस्वीर आईफोन के फ्रंट कैमरे से ली गई थी।

प्रतिक्रिया 

क्या बोले यूजर?

एक यूजर ने लिखा, "शानदार रोमांच! अंतरिक्ष में आईफोन!" दूसरे ने कहा, "ऐपल की बदौलत इस मिशन से कुछ अविश्वसनीय तस्वीरें सामने आईं। आगे क्या उड़ान भरेगा, यह देखने के लिए उत्सुक हूं।" तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "आईफोन पर खींची गई तस्वीरें अब अंतर-आकाशगंगा स्तर तक पहुंच गई हैं। आर्टेमिस II के क्रू द्वारा खींची गई तस्वीरों को देखकर गर्व महसूस हो रहा है। ऐपल ने तकनीक के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है।"

Advertisement