LOADING...
पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों की टक्कर रोक सकता है यह टूल, शोधकर्ताओं ने किया दावा
पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों की संख्या अधिक होने के कारण उनके टकराव का खतरा रहता है

पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों की टक्कर रोक सकता है यह टूल, शोधकर्ताओं ने किया दावा

Feb 21, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नया सिस्टम विकसित किया है, जो पृथ्वी की लगातार भीड़-भाड़ वाली कक्षाओं में उपग्रहों को आपस में टकराने से रोकने में मदद कर सकती है। यह टूल उपग्रह के हाई-रिजॉल्यूशन वाली इमेज कैप्चर करता है, जिसमें विभिन्न उपग्रह के आकार और ऊंचाई के कारण टकराव जोखिम का बहुत पहले ही पहचान सकते हैं। कक्षा में पहले से ही 11,800 सक्रिय उपग्रह मौजूद हैं और इनकी संख्या में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।

सिस्टम 

नए सिस्टम में क्या किया बदलाव?

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय की डॉ. सिएरा मैकग्राथ ने कहा कि यह टूल अंतरिक्ष को आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी बनाए रखने में मदद करेगा। यह 2 ऐसी चीजों को जोड़ता है, जिन्हें परंपरागत रूप से अलग-अलग संभाला जाता रहा है। मिशन के प्रदर्शन संबंधी आवश्यकताएं और विभिन्न कक्षीय वातावरणों में टकराव का जोखिम को अब एक ही सिस्टम में जोड़कर यह टूल मिशन डिजाइनर्स को डाटा गुणवत्ता और कक्षीय सुरक्षा के बीच संतुलन को समझने में मदद करेगा।

आकार 

आकार के कारण बढ़ जाता है टकराव का जोखिम

शोधकर्ताओं का नया दृष्टिकोण उपग्रह के आकार और कक्षा में मौजूद उपग्रहों की संख्या के साथ इमेज रिजॉल्यूशन और कवरेज के लिए मिशन आवश्यकताओं को जोड़ेगा, ताकि टकराव और मलबे को रोका जा सके। उन्होंने पाया कि प्रत्येक उपग्रह का आकार टकराव की संभावना को काफी हद तक प्रभावित करता है। उच्च कक्षाओं में कवरेज प्राप्त करने के लिए कम उपग्रहों की आवश्यकता होती है, लेकिन आकार बड़ा होने के कारण टकराव का जोखिम रहता है।

Advertisement