Page Loader
इन रेडमी मोबाइल्स में नहीं मिलेगा MIUI 12 अपडेट, कंपनी ने लिस्ट से हटाया नाम

इन रेडमी मोबाइल्स में नहीं मिलेगा MIUI 12 अपडेट, कंपनी ने लिस्ट से हटाया नाम

Dec 10, 2020
05:10 pm

क्या है खबर?

स्मार्टफोन ब्रैंड शाओमी ने अनाउंस किया है कि कुछ पुराने रेडमी मोबाइल्स को लेटेस्ट MIUI 12 पर अपग्रेड नहीं किया जाएगा। यानी कि कुछ ऐसे रेडमी स्मार्टफोन्स हैं, जिन्हें कंपनी की ओर से नया MIUI अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने पहले जिन मोबाइल्स को अपडेट देने का वादा किया था, उनमें से चार को अब लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। शाओमी ने Mi कम्युनिटी फोरम्स में यह जानकारी दी है।

नया अपडेट

सेकेंड फेज में मिलना था अपडेट

कुछ महीने पहले शाओमी ने उन फोन्स की लिस्ट शेयर की थी, जिन्हें MIUI 12 अपडेट सेकेंड फेज में मिलना था। लिस्ट में रेडमी 7, रेडमी Y3, रेडमी 6A और रेडमी 6 भी शामिल थे। चारों मोबाइल्स को रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 8 प्रो और पोको F1 के साथ अपडेट मिलना था। कंपनी ने अब इन चारों डिवाइसेज का नाम लिस्ट से हटा दिया है।

वजह

क्यों नहीं मिलेगा लेटेस्ट MIUI 12?

कंपनी ने चारों मोबाइल्स को लिस्ट से हटाने और अपडेट ना देने की वजह बताई है। शाओमी का कहना है कि ऐसा नए अपडेट के साथ 'कंपैटिबिलिटी और परफॉर्मेंस से जुड़ी दिक्कतों' के चलते किया गया है। आधिकारिक बयान में शाओमी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। FoneArena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी यूजर्स को अपडेट के बारे में अलर्ट भी कर रही है।

एंड्रॉयड 11

मिल रहा है एंड्रॉयड 11 अपडेट

चाइनीज टेक कंपनी की ओर से रेडमी नोट 9 प्रो और Mi 10 5G के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट रोलआउट किया गया है। कंपनी ने कहा है कि अपडेट रोलआउट शुरू हो गया है और दोनों फोन के यूजर्स जल्द इसे इंस्टॉल कर पाएंगे। रेडमी नोट 9 प्रो को एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 11 के साथ लॉन्च किया गया था। प्रीमियम Mi 10 5G को भी एंड्रॉयड 10 के बाद एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 अपडेट मिल रहा है।

जानकारी

सेटिंग्स में जाकर करें चेक

कई शाओमी स्मार्टफोन्स को कंपनी की ओर से एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 अपडेट देने की बात कही गई है। आप फोन सेटिंग्स और वहां सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके फोन में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल है या नहीं।