LOADING...
टिक-टॉक के बैन के बाद आप कर सकते हैं इन ऐप्स का इस्तेमाल

टिक-टॉक के बैन के बाद आप कर सकते हैं इन ऐप्स का इस्तेमाल

Apr 17, 2019
07:15 pm

क्या है खबर?

टिक-टॉक ऐप के बारे में आज किसी को बताने की जरुरत नहीं है। इस ऐप के भारत में लाखों यूजर हैं। टिक-टॉक ने कई लोगों को प्रसिद्धि दिलाई है। इस ऐप पर लोग शार्ट वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार के आदेश के बाद भारत में इस ऐप को प्ले और ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। इस बैन के बाद आप उस जैसी ही इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप 1

डबस्मैश: आपके टैलेंट को दे नई पहचान

डबस्मैश एक बहुत ही प्रसिद्द ऐप है, जिसमें पहले लोग फिल्मों के डायलॉग पर एक्टिंग करते थे। हालाँकि, आज के समय में यह पूरी तरह से बदल गई है। आज ऐप ने बदलाव करके आपको वीडियो में म्यूजिक ऐड करने की भी सुविधा दे दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डबस्मैश के पास दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों की कोट्स, टीवी कोट्स, फन म्यूजिकल साउंड क्लिप की लाइब्रेरी है। लोग इसके दीवाने हैं।

ऐप 2

लाइक: बिना परेशानी के करें वीडियो शेयर

लाइक भारत की सबसे बड़ी वीडियो शेयरिंग कम्युनिटी है। यह ऐप आपको म्यूजिक स्टेटस, वीडियो स्टेटस, डांस परफॉरमेंस और कई चीजों की सुविधा देती है। इसके अलावा यह आपको वीडियो एडिटिंग टूल्स और 300 से ज्यादा बॉलीवुड, हॉलीवुड और यूरोपियन म्यूजिक कलेक्शन भी प्रदान करती है। इस ऐप की वजह से देश के कई युवाओं का टैलेंट बाहर निकलकर सामने आया है। यही वजह है कि इस ऐप के दीवानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Advertisement

ऐप 3

वीगो वीडियो: आसानी से बनाएं छोटे फनी वीडियो

वीगो वीडियो ऐप आपको छोटे-छोटे फनी वीडियो बनाने की सुविधा देती है। इस ऐप के माध्यम से आप दुनिया को केवल 15 सेकेंड में अपना डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग, कुकिंग और ब्यूटी का टैलेंट दिखा सकते हैं। आप इस ऐप पर वीडियो को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए स्पेशल इफेक्ट और एनिमेटेड स्ट्राइकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके वीडियो को आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Advertisement

ऐप 4

फनीमेट: इस्तेमाल करें 20 मेजदार वीडियो इफेक्ट

फनीमेट (Funimate) एक बेहतरीन ऐप है, जिसका इस्तेमाल मेजदार और फनी वीडियो, म्यूजिक वीडियो, लिप्सिंग वीडियो और अन्य कई तरह के वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। ऐप आपको 20 मजेदार इफेक्ट, इमोजी, फनी स्ट्राइकर और टेक्स्ट की सुविधा देती है। इसके अलावा आप इससे वीडियो को एडिट भी कर सकते हैं। फनीमेट पर स्लो-मो वीडियो बनाकर आप अपने दोस्तों के बीच छा सकते हैं। इसलिए टिक-टॉक के बैन होने पर परेशान न हों, इसका इस्तेमाल करें।

Advertisement