स्पेस-X के शिप को तट पर लाने में समुद्री लहरें बनी चुनौती
स्पेस-X के स्टारशिप का ऊपरी हिस्से शिप की धरती पर वापसी पूरी तरह सुरक्षित रही और इस तरह उसने एक नया इतिहास रच दिया।
इसे समुद्र में 2 सप्ताह तक चलाए गए रिकवरी प्रयासों के बाद वापस लाया जा रहा है। 24 जुलाई को टेक्सास से लॉन्च होने के बाद यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पास पानी में उतरा था। अब भले ही समुद्र में इस वक्त तेज लहरें उठ रही हों, इसे तट की ओर खींचा जा रहा है।
शिप ने 20 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट्स किए तैनात
एलन मस्क ने एक्स पर कहा था कि फिलहाल शिप को वापस लाने के हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं। इसके बावजूद, इस मिशन ने कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज कीं।
शिप ने 20 नए स्टारलिंक V3 सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक तैनात किया और भविष्य में सुधार के लिए विस्तृत तस्वीरें भी खींचीं।
इसके साथ ही, मस्क ने यह भी कहा कि मैं इस पर नजर नहीं लगाना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि अब हीट शील्ड की समस्या सुलझ गई है।
ऐसे में, भले ही शिप अभी समुद्र में ही है, लेकिन यह उड़ान पूरी टीम के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है।