यूरोपीय संघ ने बनाए नया AI एक्ट, 2 अगस्त से होगा लागू
2 अगस्त से यूरोपीय संघ (EU) अपना बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्ट लागू करने जा रहा है। इसमें ऐसे नियम होंगे, जो ताकतवर AI सिस्टम्स को नियंत्रित करेंगे।
यह कानून उन हाई-रिस्क सिस्टम्स पर लागू होगा, जिनसे लोगों की सुरक्षा या उनके अधिकारों पर बुरा असर पड़ सकता है।
इतना ही नहीं यह प्रेडिक्टिव पुलिसिंग और स्कूलों या दफ्तरों में लोगों की भावनाओं पर नजर रखने वाले AI (इमोशन-ट्रैकिंग AI) जैसी चीजों पर पूरी तरह से रोक लगाएगा।
AI कंटेंट के लिए लेबल लगाना होगा अनिवार्य
AI से बनाई गई सामग्री (जैसे डीपफेक्स) पर साफ-साफ लेबल लगाना जरूरी होगा। इसके अलावा, चैटबॉट्स को भी यह बताना पड़ेगा कि वे बॉट्स हैं। जो मौजूदा AI सिस्टम्स हैं, उन्हें 2 दिसंबर तक इन नियमों के मुताबिक होना होगा।
हालांकि, यह नियम उन पर लागू नहीं होगा, जो आर्टिस्टिक, क्रिएटिव, सैटाय्रिकल या फिक्शनल मकसद से बनाए गए हैं। नया यूरोपीय संघ AI ऑफिस यह पक्का करेगा कि सभी कंपनियां नियमों का पालन करें। रेगुलेटर्स को लॉन्च से पहले AI सिस्टम्स की जांच करने का अधिकार भी मिलेगा और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। AI के लगातार विकास के साथ, लोगों को और सुरक्षित रखने के लिए 2028 तक कुछ और नए नियम भी लाए जाएंगे।