Loading...
टेलीग्राम हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे अकाउंट का इस्तेमाल
टेलीग्राम हुआ डाउन

टेलीग्राम हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे अकाउंट का इस्तेमाल

Sep 08, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम डाउन होने के कारण कई यूजर्स को आज समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में आज (8 सितंबर) सुबह 08:13 बजे टेलीग्राम को लेकर 784 शिकायतें दर्ज हुईं। इसके अलावा, अमेरिका और सिंगापुर में भी यूजर्स ने सेवा बाधित होने की शिकायत की। सिंगापुर में शिकायतें 4,000 तक पहुंच गईं। हालांकि, अभी टेलीग्राम की ओर से आउटेज की वजह नहीं बताई गई है।

समस्या

ऐप और मैसेजिंग में आई दिक्कत

आउटेज के दौरान यूजर्स को टेलीग्राम ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हुई।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, सिंगापुर में शिकायतों में आधी रिपोर्ट ऐप से जुड़ी थीं। लगभग 40 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेजिंग में दिक्कत बताई, जबकि करीब 5 प्रतिशत लोगों को लॉगिन करने में परेशानी हुई। अन्य देशों में भी सेवा बाधित होने की शिकायत सामने आई है।

आउटेज की वजह से लोगों को ऐप खोलने, बातचीत करने और अकाउंट इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई।

वजह

आउटेज की वजह अभी साफ नहीं

आउटेज के दौरान यह साफ नहीं हो सका कि परेशानी टेलीग्राम के सिस्टम, नेटवर्क या किसी दूसरी तकनीकी वजह से हुई।

कंपनी ने तत्काल कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। ऐसे में यूजर्स के लिए ऐप दोबारा खोलना या इंटरनेट कनेक्शन जांचना मददगार हो सकता है। अगर समस्या बनी रहती है, तो टेलीग्राम की ओर से किसी आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

फिलहाल, सेवा कब तक सामान्य होगी, इसकी जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENT