Loading...
चीन में AI चिप की तस्करी मामले में ताइवान की एनवीडिया के ऑफिस पर छापेमारी
ताइवान के अधिकारियों ने एनवीडिया के ऑफिस पर छापेमारी की है

चीन में AI चिप की तस्करी मामले में ताइवान की एनवीडिया के ऑफिस पर छापेमारी

Jul 28, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

चीन को एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की तस्करी की जांच के तहत ताइवान के अभियोजकों ने एनवीडिया के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है और कंपनी के ताइपे ऑफिस की तलाशी ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 जुलाई को जांचकर्ताओं ने कर्मचारी के घर और काम की जगह पर छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब ताइवान, एनवीडिया चिप्स वाले हार्डवेयर की चीन में तस्करी की जांच कर रहा है।

पहचान

कर्मचारी की पहचान रखी गुप्त 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीलुंग जिला अभियोजन कार्यालय ने पुष्टि की कि उसने एक व्यक्ति के घर और काम की जगह पर तलाशी लेने के बाद उसे हिरासत में लिया है।

हालांकि कार्यालय ने एनवीडिया का नाम नहीं लिया, लेकिन अभियोजकों का कहना था कि अगर, संदिग्ध को रिहा किया जाता है तो वह भाग सकता है, सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है या गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

कर्मचारी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

संदेह

जांचकर्ताओं को है यह संदेह

सूत्रों के अनुसार, सरकारी वकीलों ने अदालत से अनुरोध किया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारी को बिजनेस से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर, जालसाजी और धोखाधड़ी के शक में हिरासत में ही रखा जाए।

अदालत ने यह अनुरोध मंजूर कर लिया।

जांचकर्ताओं को शक है कि कंपनियों और लोगों के एक नेटवर्क ने नकली दस्तावेजों और बीच के रास्तों का इस्तेमाल करके हाई-एंड AI सर्वर को मुख्य भूमि चीन भेजा, जिससे अमेरिका के एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों का उल्लंघन हुआ है।

ADVERTISEMENT