Page Loader
सुनीता विलियम्स की वापसी तारीख हुई तय, 9 महीने बाद लौटेंगी पृथ्वी पर 
सुनीता विलियम्स की वापसी तारीख हुई तय (तस्वीर: नासा)

सुनीता विलियम्स की वापसी तारीख हुई तय, 9 महीने बाद लौटेंगी पृथ्वी पर 

Mar 17, 2025
09:09 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के वापसी तारीख की पुष्टि हो गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल जून में एक मिशन पर गए थे, लेकिन उनके स्टारलाइनर यान में खराबी आ गई, जिससे वे 9 महीने तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर ही रह गए। मिशन केवल कुछ दिनों का था, लेकिन यान में समस्या के कारण यह लंबा हो गया। अब नासा ने उन्हें इस हफ्ते पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाने की योजना बनाई है।

मिशन

कब और कहां उतरेगा यान? 

नासा ने बताया है कि विलियम्स और उनके साथी भारतीय समयानुसार बुधवार (19 मार्च) रात करीब 3:27 बजे फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरेंगे। उनके साथ नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी लौटेंगे। शुरुआत में उनकी वापसी बुधवार को तय थी, लेकिन मौसम खराब होने की आशंका के कारण इसे एक दिन पहले किया गया है। नासा इस पूरी प्रक्रिया का सीधा प्रसारण करेगी, जिसमें आज से हैच बंद करने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

चुनौतियां

चुनौतियों का सामना करना पड़ा

यह मिशन केवल कुछ दिनों के लिए था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण 9 महीने लंबा हो गया। इतने लंबे समय तक ISS पर रहने के कारण उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वे कम सामान के साथ गए थे, इसलिए उन्हें ISS पर ही अतिरिक्त कपड़े और जरूरी चीजें मंगानी पड़ीं। हालांकि, यह सबसे लंबा अंतरिक्ष मिशन नहीं था, लेकिन इतने महीनों तक पृथ्वी से दूर रहना आसान नहीं था।