Loading...
टेंपल के पहले बैच का स्टॉक हुआ खत्म, अगले साल शुरू होगी डिलीवरी
टेंपल की डिलीवरी अगले साल होने की उम्मीद है

टेंपल के पहले बैच का स्टॉक हुआ खत्म, अगले साल शुरू होगी डिलीवरी

Nov 19, 2026
06:54 pm

क्या है खबर?

दीपिंदर गोयल वियरेबल टेंपल का पहला बैच डिवाइस की शिपिंग शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। अब कंपनी की वेबसाइट पर नए ऑर्डर के बजाय वेटलिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं। यह ऐसे समय हो रहा है, जब वियरेबल की मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को मॉनिटर करने की क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टेंपल 01 के 2027 की शुरुआत तक डिलीवर होने की उम्मीद है। इसकी कीमत 85,000 रुपये रखी गई है।

सवाल 

केरलम के हेपेटोलॉजिस्ट ने उठाए सवाल

डिवाइस को लेकर उठ रहे सवालों पर केरलम के हेपेटोलॉजिस्ट डॉ सायरियाक एबी फिलिप्स ने अपने 'द लिवर डॉक' नाम के हेंडल से एक पोस्ट की है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस डिवाइस के दावों को साबित करने वाली रिसर्च को सार्वजनिक ही नहीं किया गया है तो कंपनी इसके लिए ऑर्डर क्यों ले रही है?

अपनी पोस्ट में फिलिप्स ने बताया कि गोयल ने पहले कहा था कि वैज्ञानिक नतीजे 24 घंटे के भीतर साझा कर दिए जाएंगे।

दाव खारिज 

गोयल का दावा किया खारिज  

जोमैटो के संस्थापक ने इसे एक ऐसा प्रायोगिक सेंसर बताया था, जो सेरेब्रल ब्लड फ्लो (CBF) को लगातार ट्रैक कर सकता है।

फिलिप्स ने इस बात पर सवाल उठाया है कि क्या खोपड़ी के बाहर मौजूद 'सुपरफिशियल टेम्पोरल आर्टरी' (धमनी) पर लगा कोई सेंसर मस्तिष्क के अंदर रक्त के प्रवाह को माप सकता है?

उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर बिना किसी वैज्ञानिक आधार के दावे करने का आरोप भी लगाया। वहीं, गोयल ने इन आलोचनाओं को खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENT