LOADING...
स्टारलिंक की सेवा अब 100 देशों में उपलब्ध, एलन मस्क ने दी जानकारी
स्टारलिंक की सेवा अब 100 देशों में है उपलब्ध

स्टारलिंक की सेवा अब 100 देशों में उपलब्ध, एलन मस्क ने दी जानकारी

Jun 12, 2024
03:11 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X अपनी स्टारलिंक सर्विस का काफी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मस्क ने आज (12 जून) जानकारी दी है कि स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस अब दुनिया के 100 देशों में उपलब्ध है। अफ्रीका में सिएरा लियोन स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के साथ सूची में शामिल होने वाला 100वां देश है। यह स्टारलिंक से जुड़ने वाला 10वां अफ्रीकी देश है।

अनुमति

1 साल बाद सिएरा लियोन में मिली अनुमति

सिएरा लियोन के राष्ट्रीय संचार प्राधिकरण (NATCA) ने 2023 में शुरू हुए लगभग 1 साल के तकनीकी मूल्यांकन के बाद स्टारलिंक के लाइसेंस को मंजूरी दी है। पिछले हफ्ते कंपनी को श्रीलंका में भी स्टारलिंक के सैटेलाइट सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी मिल गई है। बता दें, स्टरलिंक कई हजार सैटेलाइट का एक समूह है, जो अंतरिक्ष में धरती के चक्कत लगाती हैं। इससे धरती की किसी भी जगह पर इंटरनेट सेवा देना आसान हो जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट