Loading...
AI को सार्वजनिक सेवा बनाएगा दक्षिण कोरिया, हर नागरिक को मिलेगा मुफ्त एक्सेस
AI को सार्वजनिक सेवा बनाएगा दक्षिण कोरिया

AI को सार्वजनिक सेवा बनाएगा दक्षिण कोरिया, हर नागरिक को मिलेगा मुफ्त एक्सेस

Sep 08, 2026
02:09 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया अपने 5.2 करोड़ नागरिकों को मुफ्त और अनलिमिटेड जनरेटिव AI उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। सरकार की योजना इसे लोगों के लिए एक सार्वजनिक सेवा की तरह इस्तेमाल करने की है। इसका बीटा वर्जन सितंबर में शुरू होगा और दिसंबर तक पूरे देश में इसे शुरू करने की उम्मीद है। इस पहल के तहत लोगों को रोजमर्रा के कामों में AI की मदद मिल सकेगी, जिससे तकनीक तक पहुंच आसान होगी।

योजना

टैक्स से डॉक्टर की अपॉइंटमेंट तक

इस योजना का मकसद सिर्फ AI उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि इसे सरकारी और रोजमर्रा की सेवाओं से जोड़ना भी है।

प्रस्तावित इस्तेमाल में टैक्स से जुड़े काम, घर तलाशना, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना और दूसरी प्रशासनिक जरूरतें शामिल हैं। सरकार चाहती है कि नागरिकों को एक ऐसा AI एजेंट मिले, जो उनके अलग-अलग काम आसान कर सके।

इससे छोटे कारोबारियों, छात्रों, परिवारों और बुजुर्गों को भी तकनीक का फायदा मिलने की उम्मीद है।

जोर

घरेलू AI मॉडल पर सरकार का जोर

दक्षिण कोरिया इस योजना से अपनी AI क्षमता मजबूत करना चाहता है।

सरकार के मुताबिक, इससे अमेरिकी और चीनी AI मॉडलों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। योजना में घरेलू AI मॉडल के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।

सरकार ने 2026 के लिए AI से जुड़े खर्च में करीब 10 ट्रिलियन वॉन यानी लगभग 7.2 अरब डॉलर का प्रावधान किया है। कंपनियों को AI सिस्टम चलाने के लिए कंप्यूटिंग संसाधन भी मिलेंगे।

ADVERTISEMENT

चिप्स

512 एनवीडिया चिप्स से चलेगा सिस्टम

इस कार्यक्रम के लिए SK टेलीकॉम, काकाओ और KT समेत तीन कंसोर्टियम चुने गए हैं।

सरकार के मुताबिक, शुरुआती चरण में 512 एनवीडिया B200 GPU उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बड़ी संख्या में लोगों का AI इस्तेमाल संभाला जा सके। हालांकि, इतनी बड़ी सेवा को लंबे समय तक मुफ्त रखना खर्च और डाटा प्राइवेसी जैसे सवाल खड़े करता है।

टैक्स, स्वास्थ्य और घर से जुड़े काम AI को सौंपने पर व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा महत्वपूर्ण होगी।

ADVERTISEMENT