अगली खबर
सोनी प्लेस्टेशन-5 की 4 करोड़ यूनिट्स बिकी, डिवाइस पर छूट दे रही कंपनी
लेखन
बिश्वजीत कुमार
Jul 28, 2023
05:55 pm
क्या है खबर?
सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट (SIE) ने घोषणा की है कि दुनियाभर में अब तक 4 करोड़ प्लेस्टेशन-5 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं।
ये आंकड़ा 16 जुलाई, 2023 को समाप्त हफ्ते तक का है, जिसका अर्थ है कि तब से इसकी और अधिक बिक्री हुई होगी।
प्लेस्टेशन-5 ने इस साल जनवरी में 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इसका मतलब है कि प्लेस्टेशन की अन्य 1 करोड़ यूनिट बेचने में लगभग 6 महीने लगे हैं।
ऑफ
सोनी प्लेस्टेशन-5 पर दे रही छूट
सोनी वर्तमान में प्लेस्टेशन-5 के डिस्क वर्जन पर 7,500 रुपये की छूट दे रही है।
कंसोल को अब किसी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा विक्रेता के माध्यम से 7 अगस्त, 2023 तक केवल 47,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
कोरोना महामारी के कारण डिवाइस की उपलब्धता प्रभावित हुई थी। हालांकि, SIE के अध्यक्ष और CEO जिम रयान ने आश्वासन दिया है कि प्लेस्टेशन 5 की आपूर्ति अब पर्याप्त रूप से उपलब्ध है।