LOADING...
स्नैपचैट ने पेश किया AI स्पॉन्सर्ड स्नैप्स फीचर, जानिए क्या है यह
स्नैपचैट ने पेश किया AI स्पॉन्सर्ड स्नैप्स फीचर

स्नैपचैट ने पेश किया AI स्पॉन्सर्ड स्नैप्स फीचर, जानिए क्या है यह

Apr 29, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम AI स्पॉन्सर्ड स्नैप्स है। इसके जरिए कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स के माध्यम से यूजर्स से सीधे बातचीत कर सकेंगी। यह फीचर चैट सेक्शन में दिखाई देगा, जहां ब्रांड का नाम और ऐड का छोटा निशान भी दिखेगा। इस कदम को डिजिटल विज्ञापन के नए तरीके के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कंपनियां यूजर्स तक अलग ढंग से पहुंच बना पाएंगी।

विकल्प

चैट में मिलेगा ब्रांड से सीधे बात करने का विकल्प

इस नए फीचर में यूजर किसी ब्रांड के AI एजेंट से सीधे सवाल पूछ सकता है। उदाहरण के तौर पर, स्नैपचैट ने एक्सपेरियन के साथ मिलकर एक AI बॉट दिखाया है, जो पैसे बचाने, क्रेडिट स्कोर सुधारने और लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़े सवालों के जवाब देता है। इस तरह के चैट आधारित विज्ञापन यूजर्स को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें कुछ फैसले लेने के लिए भी प्रभावित कर सकते हैं।

असर

यूजर्स के फैसलों पर असर डाल सकते हैं AI एजेंट

AI एजेंट्स के जरिए कंपनियां यूजर्स को ऐसे सुझाव दे सकती हैं, जिससे उनका अधिक फायदा हो सके। जैसे किसी खास प्रोडक्ट या सेवा को अपनाने के लिए प्रेरित करना। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह तरीका आम चैटबॉट्स से कितना अलग या बेहतर होगा। फिर भी, कंपनियों को उम्मीद है कि यूजर्स इस तरह के इंटरैक्टिव विज्ञापनों को ज्यादा इस्तेमाल करेंगे और इससे ब्रांड की पहुंच अच्छी बढ़ेगी।

Advertisement

चर्चा

पहले भी चर्चा में रहा AI चैट फीचर

स्नैपचैट का माय AI फीचर पहले ही काफी चर्चा में रह चुका है। कंपनी के अनुसार, इस फीचर पर अब तक 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मैसेज भेज चुके हैं। हालांकि, शुरुआत में इसे लेकर कुछ विवाद भी सामने आए थे। अब कंपनी इसे और आगे बढ़ाते हुए AI आधारित विज्ञापन के रूप में इस्तेमाल कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस तरह के चैट आधारित विज्ञापन तेजी से बढ़ सकते हैं।

Advertisement