Page Loader
स्मार्टफोन सोने से पहले किशोरों का ध्यान बुरे विचारों से हटाते हैं- रिसर्च
सर्वे के लिए 12 से 18 वर्ष की आयु के 631 किशोरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी (तस्वीर: unsplash)

स्मार्टफोन सोने से पहले किशोरों का ध्यान बुरे विचारों से हटाते हैं- रिसर्च

Mar 09, 2023
08:22 pm

क्या है खबर?

स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग वैसे तो खराब माना जाता है, लेकिन सोने से पहले अगर किशोर इसका उपयोग करते हैं तो यह बुरे विचारों से उनका ध्यान हटाता है और उनके सोने की क्षमता में सुधार करता है। इस बात का खुलासा फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी द्वारा किये गए एक नए रिसर्च में हुआ है। रिसर्च के अनुसार, ज्यादातर किशोर नकारात्मक विचारों से खुद को विचलित करने के लिए तकनीकी का उपयोग करते हैं, जो उन्हें नींद लाने में मदद करता है।

सर्वे

600 से अधिक बच्चों ने दी प्रतिक्रिया

इस सर्वे के लिए 12 से 18 वर्ष की आयु के 631 किशोरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसमें 23.6 प्रतिशत किशोरों ने बताया कि उन्होंने नकारात्मक या परेशान करने वाले विचारों से ध्यान भटकाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया और 38.4 प्रतिशत ने बताया कि वह कभी-कभी ऐसा करते हैं। नेशनल स्लीप फाउंडेशन अनुशंसा करता है कि 14 से 17 वर्ष की आयु के किशोर प्रति रात 8 से 10 घंटे के बीच सोएं।