सिग्नल ने मोबाइल स्क्रीनशॉट पर लगाई रोक, जानिए क्यों लिया है निर्णय
क्या है खबर?
सिग्नल ने यूजर्स के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता को सीमित करने की घोषणा की। अध्यक्ष मेरेडिथ व्हिटेकर ने इसे उन ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े 'अस्तित्व के खतरे' के जवाब में उठाया गया कदम बताया, जिनमें एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शामिल है। उन्होंने लिखा कि एजेंट्स को स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को स्कैन करने की सुविधा देकर, विंडोज, एंड्रॉयड और मैकOS/iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम सिग्नल की उस क्षमता को कमजार कर रहे हैं, जिसके जरिए वह प्राइवेसी की गारंटी देता है।
खतरा
स्क्रीन कैप्चर से रहता है यह खतरा
उन्होंने कहा, "अब, AI की कार्यक्षमताओं को सपोर्ट करने के लिए आपका संवेदनशील डाटा कैप्चर और स्टोर किया जा रहा है। साथ ही यह उस लोकल डाटाबेस या रिमोट सर्वर तक भी पहुंच में आ जाता है, जिसका इस्तेमाल उस समय OS-लेवल का AI एजेंट कर रहा होता है।"
आगे कहा, "एक बार डाटा कैप्चर होने के बाद यह सब सिग्नल के नियंत्रण से बाहर हो जाता है, जिससे बातचीत में शामिल लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है।"
नुकसान
इस घोषणा से क्या होगा नुकसान?
सिग्नल ने विंडोज ऐप पर डिफॉल्ट रूप से स्क्रीनशॉट लेने से रोककर इन जोखिमों को सीमित करने की कोशिश की थी।
अब वह एंड्रॉयड और iOS पर भी पाबंदियां लागू कर रहा है। यूजर चाहें तो इस सेटिंग को बंद कर सकते हैं, लेकिन व्हिटेकर के अनुसार, ऐसा करने से प्राइवेसी की गारंटी खत्म हो जाएगी।
उन्होंने माना कि यह अधूरा समाधान है क्योंकि यह उन अन्य गुप्त तरीकों को नहीं रोकता, जिनसे एजेंट ऐप डाटा तक पहुंच सकते हैं।