Page Loader
नासा के JWS टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी युवा ग्रह पर पाया पानी
PDS 70 54 लाख वर्ष पुराना है (तस्वीर: नासा)

नासा के JWS टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी युवा ग्रह पर पाया पानी

Jul 25, 2023
03:29 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष वैज्ञानिक कई वर्षों से पानी की उपस्थिति या निशान के लिए चट्टानी ग्रहों और एक्सोप्लैनेट का अध्ययन कर रहे हैं। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) की मदद से अब शोधकर्ताओं ने PDS 70 सिस्टम की आंतरिक डिस्क में पानी की खोज की है, जो पृथ्वी से लगभग 370 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। बता दें, यह पहली बार है, जब किसी युवा ग्रह की मेजबानी करने वाले डिस्क के स्थलीय क्षेत्र में पानी पाया गया है।

उम्र

केवल 54 लाख वर्ष पुराना है PDS 70 

पृथ्वी से सैकड़ों प्रकाश वर्ष दूर स्थित PDS 70 लगभग 54 लाख वर्ष पुराना है और सूर्य लगभग 4.6 अरब वर्ष पुराना है। 330 डिग्री सेल्सियस अनुमानित तापमान के साथ गर्म वाष्प के रूप में पानी होने के कारण ग्रह गैस और धूल से घिरा हुआ था। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के एक खगोलशास्त्री और प्रमुख लेखक गिउलिया पेरोटी के अनुसार, PDS 70 सूर्य के समान एक तारा है, जो बिल्कुल छोटा और ठंडा है।