Page Loader
वैज्ञानिक लोगों की सोच को समझने के लिए AI का कर रहे हैं उपयोग
वैज्ञानिक इसे माइंड रीडिंग की दिशा में अगले कदम के रूप में बता रहे हैं (तस्वीर: पिक्साबे)

वैज्ञानिक लोगों की सोच को समझने के लिए AI का कर रहे हैं उपयोग

May 03, 2023
12:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग वैज्ञानिक लोगों की सोच को समझने करने के लिए रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्हें ब्रेन स्कैन और AI मॉडलिंग का उपयोग करने का नया तरीका मिल गया है, जो कि लोग क्या सोच रहे हैं यह लिखने में मदद करता है। वैज्ञानिक इसे दिमाग पढ़ने की दिशा में अगले कदम के रूप में बता रहे हैं। लैंग्वेज डिकोडर उन लोगों की मदद करता है, जो बात करने की क्षमता खो चुके हैं।

अध्ययन

ऐसे किया गया अध्ययन 

इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने fMRI मशीन के अंदर 3 लोगों को 16 घंटे के लिए रखा और उन्हें पॉडकास्ट सुनाया गया। इस दौरान उन्हें जानवरों, जगहों और कुछ नामों के बारे में सोचने के लिए कहा गया था। उनके दिमाग में चल रहे डाटा को रिकॉर्ड किया गया और उस डाटा को एक न्यूरल नेटवर्क लैंग्वेज मॉडल में फीड किया, जो GPT-1 का उपयोग करता है, जिसे शुरू में ChatGPT में भी उपयोग किया गया था।