Loading...
फोन से लिपट जाएगा स्मार्टफोन का डिस्प्ले, सैमसंग ने लिया अनोखा पेटेंट
सैमसंग ने अनोखे फोल्डेबल फोन का पेटेंट लिया है।

फोन से लिपट जाएगा स्मार्टफोन का डिस्प्ले, सैमसंग ने लिया अनोखा पेटेंट

May 08, 2022
11:46 pm

क्या है खबर?

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग ने एक फ्लेक्सिबल स्मार्टफोन का पेटेंट लिया है, जिसका फ्लेक्सिबल डिस्प्ले इसपर लिपट जाएगा। कंपनी ने इस डिस्प्ले का पेटेंट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) के साथ लिया है। बेहद अनोखे डिवाइस का फ्लेक्सिबल स्लाइडिंग डिस्प्ले इसके पिछले हिस्से पर लिपट जाएगा। हालांकि, ऐसे डिस्प्ले के फाइनल डिवाइस का हिस्सा बनने में वक्त लग सकता है और सैमसंग फोल्डेबल्स से जुड़े अन्य इनोवेशंस भी कर रही है।

पेटेंट

मेन डिस्प्ले का एक्सटेंशन होगा पूरा डिस्प्ले

पेटेंट डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, डिवाइस फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आएगा, जो मेन डिस्प्ले के एक्सटेंशन जैसा होगा।

यह फ्लेक्सिबल डिस्प्ले सेक्शन डिवाइस के बैक पैनल के बीच तक लिपटा होगा।

इस तरह फोन का डिस्प्ले जरूरत पड़ने पर बड़ा किया जा सकेगा और अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए इसके अलग फॉर्म-फैक्टर्स काम करेंगे।

मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस डिस्प्ले को स्लाइड करते हुए मूव किया जा सकेगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

पेटेंट लेना किसी प्रोडक्ट आइडिया को दर्ज करवाने से जुड़ा होता है, जिसस उसे कॉपी ना किया जा सके। इसके बाद कंपनी प्रोडक्ट प्रोटोटाइप तैयार किया जाता है, जिसमें सुधार करते हुए फाइनल प्रोडक्ट मार्केट में लाया जाता है।

ADVERTISEMENT

फायदा

प्राइमरी कैमरा से ले पाएंगे सेल्फी

पेटेंट इमेजेस से सामने आया है कि फोन में रियर पैनल पर एक बैक कैमरा और फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा मिलेंगे।

खास बात यह है कि डिस्प्ले के रियर पैनल पर मौजूद होने के चलते प्राइमरी कैमरा की मदद से सेल्फी शूटर का काम लिया जा सकेगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन में कर्व्ड एज डिस्प्ले फ्रंट पैनल पर दिया गया है, जिसके साथ पूरा डिवाइस डिस्प्ले की तरह ही नजर आएगा।

ADVERTISEMENT

फोल्डेबल

दो तरफ फोल्ड होने वाला फोन

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि सैमसंग एक डबल फोल्डिंग स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।

यानी कि इस स्मार्टफोन को दो दिशाओं में फोल्ड और अनफोल्ड किया जा सकेगा, जबकि मौजूदा फोल्डेबल फोन एक ओर ही मोड़ा जा सकता है।

ऐसे डिवाइस में सैमसंग दो हिंजेस का सपोर्ट तीन डिस्प्ले पार्ट्स के लिए लेकर आएगी।

पूरी तरह अनफोल्ड किए जाने के बाद इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सपोर्ट

मिलेगा S-पेन और HDMI पोर्ट का सपोर्ट

पेटेंट में बताया गया है कि तीन डिस्प्ले पार्ट्स के साथ आने वाले फोन का एक हिस्सा अंदर की ओर मुड़ने के बाद डिवाइस को Z शेप में तैयार कर देगा।

इस तरह वीडियोज देखना और मीडिया ऐक्सेस करना आसान और बेहतर हो जाएगा।

पेटेंट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग का डबल-फोल्ड स्मार्टफोन S-पेन सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें एक HDMI पोर्ट भी मिल सकता है।

अपग्रेड

अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला फोल्डेबल

संकेत मिले हैं कि सैमसंग नेक्स्ट जेनरेशन गैलेक्सी फोल्ड 4 को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है।

कंपनी की योजना इस डिवाइस को बेहतर अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ लाने की है।

यानी कि प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों डिस्प्ले के नीचे कैमरे दिए जाएंगे और अलग से कैमरा लेंस नहीं दिखेंगे।

कैमरा क्वॉलिटी से जुड़े बेहतर अपग्रेड्स के अलावा फोन का वजन कम करने के लिए इसमें खास हिंज मिल सकती है।

ADVERTISEMENT