Loading...
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की बंपर बुकिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड
सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की बंपर बुकिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड

Aug 04, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फ्लिप 8, गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा को दक्षिण कोरिया में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के अनुसार, इन तीनों फोन को मिलाकर 14.4 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं। यह किसी भी गैलेक्सी स्मार्टफोन सीरीज के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के नाम था, जिसे अब नए फोल्डेबल फोन ने पीछे छोड़ दिया।

नोट 10

गैलेक्सी नोट 10 का रिकॉर्ड भी टूटा

सैमसंग ने इन तीनों फोल्डेबल फोन के लिए 22 जुलाई से प्री-ऑर्डर शुरू किए थे, जो 3 अगस्त तक चले।

इस दौरान कंपनी को 14.4 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले। इससे पहले गैलेक्सी नोट 10 सीरीज को दक्षिण कोरिया में करीब 13.8 लाख प्री-ऑर्डर मिले थे।

नए आंकड़ों के साथ सैमसंग ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और फोल्डेबल फोन की बढ़ती लोकप्रियता भी एक बार फिर मजबूती के साथ साबित हो गई।

फोल्ड 8

सबसे ज्यादा पसंद आया गैलेक्सी Z फोल्ड 8

रिपोर्ट के अनुसार, कुल प्री-ऑर्डर में 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की रही है।

बाकी करीब 30 प्रतिशत प्री-ऑर्डर गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा को मिले। इससे साफ है कि बड़े डिस्प्ले वाला फोल्ड 8 ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

कई दूसरे बाजारों में भी इस मॉडल को सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर मिलने की जानकारी लगातार सामने आई है।

ADVERTISEMENT

मांग

महंगे होने के बाद भी बढ़ी मांग

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन की मांग सैमसंग की उम्मीदों से भी ज्यादा रही है।

मेमोरी चिप की कमी के कारण नए मॉडल पहले की तुलना में महंगे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने कई देशों में प्री-ऑर्डर के साथ मिलने वाले कुछ विशेष ऑफर भी कम कर दिए थे।

इसके बावजूद ग्राहकों की मजबूत दिलचस्पी ने इन फोल्डेबल फोन को बड़ी सफलता दिलाई और नया रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौंका दिया।

ADVERTISEMENT