LOADING...
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट आज होगा आयोजित, जानिए कैसे देख सकेंगे लाइव 
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट आज करेगी आयोजित

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट आज होगा आयोजित, जानिए कैसे देख सकेंगे लाइव 

Jul 09, 2025
11:48 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज सैमसंग आज (9 जुलाई) अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच जैसे कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। इसमें गैलेक्सी Z फोल्ड 7, Z फ्लिप 7, Z फ्लिप 7 FE और ट्रिपल फोल्ड फोन की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही गैलेक्सी वॉच 8 और वॉच अल्ट्रा भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

तरीका

कब और कैसे देखें सैमसंग का यह इवेंट?

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भारतीय समयानुसार आज शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। यह इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा, लेकिन इसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग सैमसंग के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट की मुख्य झलकियां सैमसंग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर की जाएंगी। यह इवेंट सैमसंग के लिए साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट माना जा रहा है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन

फोल्डेबल स्मार्टफोन बनेंगे मुख्य आकर्षण 

गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और Z फ्लिप 7 इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण होंगे। फोल्ड 7 को अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है, जिसमें 200MP कैमरा और बड़ी स्क्रीन हो सकती है। वहीं, Z फ्लिप 7 एक ऑल-स्क्रीन कवर डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें एक्सिनोस 2500 चिप हो सकती है। इसके अलावा, Z फ्लिप 7 FE नाम का एक सस्ता वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है, जो फोल्डेबल तकनीक को और सुलभ बनाएगा।

Advertisement

अन्य

वॉच 8 और ट्रिपल फोल्ड का भी इंतजार 

गैलेक्सी वॉच 8 में क्लासिक रोटेटिंग बेजल की वापसी की उम्मीद है, जबकि वॉच अल्ट्रा नया डिजाइन और नए रंगों के साथ पेश हो सकती है। सैमसंग एक ट्रिपल फोल्ड फोन का टीजर भी दिखा सकती है, लेकिन लॉन्च में कुछ महीने लग सकते हैं। इसकी शुरुआती बिक्री चीन और दक्षिण कोरिया जैसे सीमित बाजारों में हो सकती है। अगर प्रतिक्रिया अच्छी रही, तो यह फोन 2026 में दुनियाभर में लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement