सैम ऑल्टमैन ने बताया AGI के लिए कैसे जुटाया समर्थन?
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में बताया कि उनकी कंपनी ने दुनियाभर के आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) में विश्वास रखने वाले करीब 45 बड़े दिग्गजों को कैसे अपने साथ मिला लिया है।
शुरुआती दिनों में कई लोगों का मानना था कि AGI बनाना या तो गैर-जिम्मेदाराना है या फिर यह मुमकिन ही नहीं है, लेकिन कंपनी के बड़े विजन ने उन लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, जो इस बड़ी चुनौती को स्वीकार करने को तैयार थे।
आलोचकों ने उड़ाया मजाक
ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि शुरुआत में बहुत से लोग AGI बनाने के विचार को बस एक कोरी कल्पना मानते थे और उसे सिरे से खारिज कर देते थे।
वे उनके लक्ष्यों को अवास्तविक बताते थे और उन्हें 'मूर्ख बच्चे' कहकर उनका मजाक उड़ाते थे।
हालांकि, AGI की मुश्किल चुनौतियों को हल करने के प्रति उनकी लगन ने समान सोच रखने वाले शोधकर्ताओं को प्रेरित किया। इसी वजह से एक ही लंबी अवधि का लक्ष्य रखने वाले ये शोधकर्ता एक साथ जुड़ सके।