सैम ऑल्टमैन ने मस्क को GPT-5.5 कार्यक्रम में किया आमंत्रित
क्या है खबर?
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने आगामी GPT-5.5 निजी कार्यक्रम में एलन मस्क को आमंत्रित किया है, जो 5 मई को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाला है। यह आमंत्रण उन्होंने एक्स पोस्ट के जवाब में दिया है, जिसमें मस्क का मजाक उड़ाते हुए इस कार्यक्रम में अचानक आने की बात लिखी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल्टमैन ने कहा, "अगर, वह आना चाहें तो आ सकते हैं, दुनिया को और अधिक प्रेम की जरूरत है।"
प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर दी ऑल्टमैन ने प्रतिक्रिया
एंड्रयू कुरेन की पोस्ट पर ऑल्टमैन की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। कुरेन ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "एलन, स्लीपिंग ब्यूटी की कहानी की चुड़ैल की तरह इस GPT-5.5 पार्टी में बिन बुलाए मेहमान बनकर आएगा और एक शक्तिशाली श्राप देगा।" इसी पर ऑल्टमैन ने प्रतिक्रिया देते हुए मस्क को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। इस चैट ने ऑनलाइन काफी ध्यान खींचा है और ऑल्टमैन की प्रतिक्रिया को कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने देखा है।
मुकदमा
दोनों कंपनियों के बीच चल रहा कानूनी मुकदमा
यह निमंत्रण मस्क और OpenAI के बीच बढ़ते कानूनी विवाद के बीच आया है। टेस्ला प्रमुख ने AI कंपनी पर अपने मूल गैर-लाभकारी उद्देश्य से भटकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। उन्होंने तर्क दिया कि इसके लाभकारी संस्था में परिवर्तन उसके संस्थापक सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। वे 150 अरब डॉलर (करीब 13,900 अरब रुपये) तक के हर्जाने की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले की सुनवाई शुरू हो गई है।