रूसी हैकर समूह ने भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट को बनाया निशाना, डाटा चुराया- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट को रूसी हैकर समूह ने अपना निशाना बनाया है।
क्लाउडसेक के साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि एक रूसी हैकर समूह फीनिक्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट को निशाना बनाकर स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) में घुसपैठ की है।
रूस समर्थक हैकर समूह ने HMIS पोर्टल से छेड़छाड़ की और देश के सभी अस्पतालों के कर्मचारियों और मुख्य चिकित्सकों के डाटा को चुरा लिया है।
वजह
इस वजह से हैकर्स ने HMIS पोर्टल को बनाया निशाना
क्लाउडसेक से जुड़े एक AI डिजिटल रिस्क प्लेटफॉर्म के अनुसार, हैकर्स ने रूसी संघ के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध के कारण यह साइबर हमला किया।
बता दें, रूसी संघ के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों का भारतीय अधिकारियों ने उल्लंघन नहीं करने के साथ-साथ G7 देशों द्वारा स्वीकृत रूसी तेल के लिए मूल्य सीमा का अनुपालन करने का फैसला किया था।
फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।