अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप चलाना चाहते हैं तो जानिए आसान तरीके
क्या है खबर?
मैसेजिंग ऐप की बात होती है तो व्हाट्सऐप का नाम जरूर आता है। समय के साथ-साथ व्हाट्सऐप नए फीचर ऐड करता रहता है ताकि यूजर्स को हमेशा कुछ नया मिलता रहे।
व्हाट्सऐप का एक फीचर व्हाट्सऐप वेब है। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ जो अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बिताते हैं।
कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप चलाने के लिए हम आपको आज आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
आइए जानें।
पहला तरीका
व्हाट्सऐप वेब का करें इस्तेमाल
व्हाट्सऐप यूजर्स को सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लेपटॉप में वेब ब्राउजर खोलना पडे़गा, इसके बाद web.whatsapp.com वेबसाइट ओपन करनी पड़ेगी।
आप चाहें तो गूगल पर whatsapp web टाइप कर सर्च कर सकते हैं और पहला लिंक खोल सकते हैं।
वेबसाइट खोलने पर आपको एक QR कोड दिखाई देगा, उस QR कोड को अपने फोन के व्हाट्सऐप पर जाकर ऊपर दिए गए विकल्प में व्हाट्सऐप वेब से स्कैन करें, जिसके बाद आपका व्हाट्सऐप कंप्यूटर में खुल जायेगा।
दूसरा तरीका
व्हाट्सऐप को अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करें
आप अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बाद आपको बार-बार मोबाइल देखना नहीं पड़ेगा।
इंस्टाल करने के लिए आपको ब्राउजर पर वेबसाइट www.whatsapp.com/download पर जाना होगा, जहां से इसे आप डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आप यहां से विंडोज या मैक, दोनों के लिए व्हाट्सऐप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड होने के बाद इसमें आपको अपने फोन नंबर से रजिस्टर्ड करना पड़ेगा, जिसके बाद आप आसानी से कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप चला सकेंगे।
#3
ब्लूस्टैक्स से भी कंप्यूटर पर चला सकते हैं व्हाट्सऐप
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर ब्लूस्टैक्स (BlueStacks) सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। आप इसे www.bluestacks.com/download वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ब्लूस्टैक्स इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको उसके अंदर व्हाट्सऐप मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप मोबाइल की तरह ही कंप्यूटर में भी व्हाट्सऐप चला पाएंगे।
आपको बता दें कि ब्लूस्टैक्स में मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली कई ऐप्स मिल जाएंगी, जिन्हें आप मोबाइल की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
डाटा
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
रिपोर्ट के अनुसार 180 से अधिक देशों में लगभग 200 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अकेले भारत में ही व्हाट्सऐप के लगभग 48 करोड़ यूजर्स हैं।