रोकू का फेयरग्राउंड AI चैनल दर्शकों को नहीं आ रहा ज्यादा रास
रोकू ने फेयरग्राउंड AI नाम का एक नया स्ट्रीमिंग चैनल लॉन्च किया है। यह चैनल पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए ऐसे शो दिखाता है, जो लगातार चलते रहते हैं।
इसे दुनिया का पहला ऐसा विज्ञापन-आधारित टीवी चैनल बताया जा रहा है, जिस पर केवल AI से बना कंटेंट दिखाया जाएगा। इस चैनल पर कुछ जाने-माने डिजिटल क्रिएटर्स का काम देखने को मिलेगा।
शुरुआती दर्शक कर रहे चैनल की आलोचना
फेयरग्राउंड AI के क्रिएटर कॉलिन पेट्री-नॉरिस को उम्मीद थी कि दर्शक इसमें बेहतरीन चीजें देख पाएंगे, जो बेकार AI कंटेंट से बहुत अलग होंगी क्योंकि उन्होंने कहानी के डिटेल्स पर काफी ध्यान दिया था।
हालांकि, शुरुआती दर्शक इससे खुश नहीं दिखे। कई लोगों ने अजीबो-गरीब डायलॉग, अटपटे एनिमेशन (जैसे किरदारों का पलकें न झपकाना) और कई बेतरतीब सीन की शिकायत की है।
ऐसा लगता है कि रोकू ने दर्शकों को वह परोस दिया है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।