Loading...
लंदन की सड़कों पर दौड़ी रोबोटैक्सी, उबर ने शुरू की सेल्फ-ड्राइविंग कार सेवा
लंदन की सड़कों पर दौड़ी रोबोटैक्सी

लंदन की सड़कों पर दौड़ी रोबोटैक्सी, उबर ने शुरू की सेल्फ-ड्राइविंग कार सेवा

Sep 03, 2026
12:26 pm

क्या है खबर?

उबर ने लंदन में रोबोटैक्सी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने ब्रिटिश सेल्फ ड्राइविंग टेक कंपनी वेव के साथ साझेदारी की है। अब लंदन में उबरएक्स, उबर कम्फर्ट या उबर इलेक्ट्रिक राइड बुक करने वाले कुछ ग्राहकों को सेल्फ ड्राइविंग कार मिल सकती है। इसके लिए फोर्ड मस्टैंग मच-ई का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें वेव की ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक लगी है। यह लंदन में उबर की नई सेवा की शुरुआत है।

सुपरवाइजर

कार में इंसानी सुपरवाइजर रहेगा

लंदन में रोबोटैक्सी चलाने से पहले उबर को कुछ जरूरी मंजूरियां लेनी पड़ी हैं।

कंपनी को पिछले महीने शहर में ऑटोनॉमस गाड़ियों के संचालन का लाइसेंस मिला। हालांकि, नियमों के मुताबिक कार में हर समय एक इंसानी सुपरवाइजर मौजूद रहेगा।

यानी अभी यात्री बिना किसी इंसान के कार में सफर नहीं कर सकेंगे। उबर का कहना है कि आगे चलकर नियम बदलने पर बिना ड्राइवर वाली सेवा शुरू हो सकती है, लेकिन इसमें समय लगेगा।

किराया

किराया सामान्य उबर जैसा होगा

अगर किसी ग्राहक को उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार मिलती है, तो उसे पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।

ग्राहक चाहे तो पारंपरिक कार चुन सकता है। उबर के मुताबिक, ऑटोनॉमस कार की राइड के लिए भी सामान्य उबर किराया ही लिया जाएगा।

हालांकि,, यात्रा के बाद ग्राहक से इंसानी ड्राइवर की तरह टिप देने के लिए नहीं कहा जाएगा। फिर भी यात्री ट्रिप हिस्ट्री पेज पर जाकर किसी भी समय टिप दे सकता है।

ADVERTISEMENT

सेवा

अमेरिका के बाद अब लंदन में सेवा

उबर पहले से अमेरिका के कई शहरों में ऑटोनॉमस कारों की सेवा चला रही है।

कंपनी के मुताबिक, डलास, लास वेगास, अटलांटा और ऑस्टिन में उसकी सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियां चल रही हैं। लॉस एंजिल्स और बे एरिया में भी सेवा बढ़ाने की योजना है। लंदन में वेव के साथ साझेदारी आगे भी जारी रहेगी।

कंपनी की नजर अब टोक्यो पर है, जहां निसान की ऑटोनॉमस गाड़ियों को लाने के लिए काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT