परप्लेक्सिटी का पर्सनल कंप्यूटर अब मैक पर भी उपलब्ध, जानिए क्या है इसमें खास
क्या है खबर?
परप्लेक्सिटी ने पर्सनल कंप्यूटर को डेस्कटॉप ऐप के माध्यम से मैक यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। इसे ओपनक्ला और अन्य स्थानीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स के जवाब में उतारा गया था। पर्सनल कंप्यूटर कंपनी के सामान्य-उद्देश्यीय, बहु-मॉडल डिजिटल वर्कर का अपग्रेड वर्जन है। यह AI एजेंट्स को स्थानीय फाइल्स, ऐप और कनेक्टर्स के साथ-साथ वेब तक पहुंच प्रदान करके ऐसा करता है, ताकि यूजर्स के कई डिजिटल कामों को संभाला जा सके।
सुविधा
पर्सनल कंप्यूटर में मिलती हैं ये सुविधाएं
यह सॉफ्टवेयर आपकी स्थानीय फाइल्स, मैक ऐप्स के साथ काम करने और वेब पर संचालित होने में सक्षम है। यह टूल्स और फाइल्स को व्यवस्थित कर सकता है, 400 से अधिक कनेक्टर्स का उपयोग कर सकता है और आपके व्यक्तिगत संदर्भ का लाभ उठा सकता है। इसे परप्लेक्सिटी के AI-संचालित कॉमेट वेब ब्राउजर के साथ जोड़ा जाए तो यह सीधे कनेक्टर की आवश्यकता के बिना वेब-आधारित टूल को संचालित कर सकता है।
उपलब्धता
कैसे कर सकेंगे उपयोग?
पर्सनल कंप्यूटर पिछले महीने लॉन्च किया गया था, लेकिन यह केवल मैक्स सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध था और इसके लिए वेटिंग लिस्ट भी थी। कंपनी का कहना है कि मैक यूजर अब इसके नए परप्लेसिटी मैक ऐप के जरिए इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं। इसका उद्देश्य ओपनक्लॉ द्वारा लोकप्रिय बनाए गए स्थानीय AI एजेंट्स की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है, जो यूजर्स की ओर से कंप्यूटर पर उनके लिए कार्य कर सकते हैं।