Loading...
व्हाट्सऐप पर नंबर बदलते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
व्हाट्सऐप पर नंबर बदलते समय रखें विशेष ध्यान

व्हाट्सऐप पर नंबर बदलते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Sep 14, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

आजकल फोन नंबर बदलना एक आम बात है। कई बार नया सिम लेने, नेटवर्क बदलने या निजी कारणों से लोग अपना नंबर बदल लेते हैं। ऐसे में व्हाट्सऐप अकाउंट को नए नंबर से जोड़ना जरूरी होता है। हालांकि, यह काम करते समय थोड़ी सावधानी न बरतने पर अकाउंट, कॉन्टैक्ट्स और चैट बैकअप से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए नंबर बदलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

#1

नया नंबर सपोर्टेड होना चाहिए

नंबर बदलने से पहले यह जरूर जांच लें कि नए आपके नंबर पर कॉल और SMS आ रहे हों।

पुराना नंबर भी आपके व्हाट्सऐप अकाउंट से रजिस्टर्ड होना चाहिए। VoIP, टोल-फ्री, पेड प्रीमियम, UAN और पर्सनल नंबर स्वीकार नहीं किए जाते। सामान्य लैंडलाइन नंबर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते।

हालांकि, व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप पर लैंडलाइन नंबर का विकल्प मिलता है। नंबर बदलने की प्रक्रिया वेब या डेस्कटॉप पर नहीं होगी।

#2

ग्रुप और कॉन्टैक्ट्स का रखें ध्यान

नंबर बदलते समय आप चुन सकते हैं कि किन कॉन्टैक्ट्स को नए नंबर की जानकारी देनी है।

इसके लिए सभी कॉन्टैक्ट्स, जिनसे चैट की है या कस्टम विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, आपके सभी ग्रुप चैट को नए नंबर की जानकारी अपने आप मिल जाएगी।

जिन लोगों को आपने ब्लॉक किया है, वे ब्लॉक ही रहेंगे। उन्हें नए नंबर का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। इसलिए जरूरी कॉन्टैक्ट्स पहले जांच लें।

ADVERTISEMENT

#3

नए फोन पर बैकअप जरूर बनाएं

अगर व्हाट्सऐप नंबर बदलने के साथ आप अपना नया फोन भी ले रहे हैं, तो पहले पुराने फोन पर नंबर बदलें।

इसके बाद नए नंबर से अपने गूगल अकाउंट पर चैट बैकअप बनाएं। पुराने नंबर से बनाया गया बैकअप नए नंबर पर रिस्टोर नहीं किया जा सकता।

इसलिए नंबर बदलने के बाद नया बैकअप लेना जरूरी है। इससे चैट हिस्ट्री सुरक्षित रहेगी और जरूरी डाटा खोने का खतरा कम होगा।

ADVERTISEMENT