LOADING...
OpenAI ने सोरा प्लेटफॉर्म किया बंद, क्यों लिया गया यह फैसला?
OpenAI ने सोरा प्लेटफॉर्म किया बंद

OpenAI ने सोरा प्लेटफॉर्म किया बंद, क्यों लिया गया यह फैसला?

Mar 25, 2026
08:48 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपने वीडियो जेनरेशन प्लेटफॉर्म सोरा को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह फैसला अचानक लिया, जिससे यूजर्स हैरान रह गए हैं। सोरा एक ऐसा टूल था जो बहुत ही असली जैसे दिखने वाले वीडियो बनाने के लिए जाना जाता था। कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूजर्स को धन्यवाद दिया और कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है।

वजह

क्यों लिया गया यह फैसला?

रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI अब अपने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना चाहती है, जैसे ChatGPT और नए टूल्स को एक साथ जोड़ना। बताया जा रहा है कि सोरा को चलाने में ज्यादा कंप्यूटर पावर लगती थी, जिससे इसे संभालना मुश्किल हो रहा था। कंपनी अब अपने रिसर्च को नई दिशा में ले जाना चाहती है, खासकर ऐसे सिस्टम पर जो असली दुनिया के कामों में मदद कर सकें और ज्यादा उपयोगी साबित हों।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement

असर

यूजर्स और पार्टनर पर असर

सोरा बंद होने की खबर से इसके यूजर्स और पार्टनर कंपनियों पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को अपना डाटा सुरक्षित रखने के लिए गाइडलाइन दी जाएगी। वहीं डिज्नी ने भी OpenAI के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का फैसला लिया है। पहले इस प्लेटफॉर्म पर मार्वल और स्टार वार्स जैसे कैरेक्टर्स के साथ वीडियो बनाने की सुविधा दी जा रही थी, जिससे यह काफी लोकप्रिय बन गया था।

Advertisement

संकेत

पहले से नहीं मिला कोई संकेत

दिलचस्प बात यह है कि OpenAI ने सोरा को बंद करने का कोई संकेत पहले नहीं दिया था। बंद करने से एक दिन पहले ही कंपनी ने इसकी सुरक्षा से जुड़ी एक नई जानकारी साझा की थी। सोरा ऐप लॉन्च के बाद काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ था और ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंच गया था। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स के बीच काफी चर्चित रहा और अब इसके बंद होने से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Advertisement