OpenAI का पहला हार्डवेयर उत्पाद हो सकता है AI स्मार्ट स्पीकर, जानिए कब तक आएगा
क्या है खबर?
OpenAI स्मार्ट ग्लास के अलावा स्मार्ट स्पीकर पर भी काम कर रही है, जो फरवरी, 2027 से पहले दस्तक नहीं देगा। इसमें एक कैमरा होगा, जो इसे यूजर्स और उनके आस-पास के वातावरण की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। इस गैजेट में मेज पर रखी वस्तुओं को पहचानने या आस-पास हो रही बातचीत को सुनने जैसी क्षमताएं होंगी। इसके अलावा स्मार्ट ग्लास के भी 2028 तक बड़े पैमाने पर उत्पादन होने की संभावना नहीं है।
तैयारी
हार्डवेयर डिवाइस को लेकर क्या चल ही तैयारी
द इंफॉर्मेशन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि OpenAI में 200 से अधिक लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित डिवाइसेज पर काम कर रहे हैं, जिसमें एक स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट ग्लासेस और एक स्मार्ट लैंप शामिल होंगे। इनमें से पहला लॉन्च होने वाला डिवाइस स्मार्ट स्पीकर होगा, जिसकी कीमत 200 से 300 डॉलर (18,000-27,000) के बीच होने की संभावना है। हालांकि, स्मार्ट चश्मों का उत्पादन फरवरी, 2027 से पहले नहीं होगा।
साझेदारी
हार्डवेयर बनाने के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ
ChatGPT निर्माता ने पूर्व ऐपल डिजाइनर जॉनी इवे के स्टार्टअप io प्रोडेक्ट्स का 6.5 अरब डॉलर (585 अरब रुपये) में अधिग्रहण करके हार्डवेयर उद्योग में प्रवेश किया। इसका उद्देश्य फिजिकल AI और ऑगमेंटेड रियलिटी की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपने रे-बेन स्मार्ट ग्लास के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है, जो यूजर्स को छोटे कैमरों के माध्यम से रिकॉर्डिंग और तस्वीरें लेने और कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।